(Crime News)कर्जे से बचने के लिए खुद ही मारी थी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

khabarwala24 News Hapur (Crime News): थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में असौड़ा के पास युवक को गोली मारने की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। घायल/ पीड़ित ने कर्जे से बचने के लिए और परिजनों पर दबाव बनाने के लिए स्वंय को गोली मारकर कर पुलिस को हमले की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala24 News Hapur (Crime News): थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में असौड़ा के पास युवक को गोली मारने की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। घायल/ पीड़ित ने कर्जे से बचने के लिए और परिजनों पर दबाव बनाने के लिए स्वंय को गोली मारकर कर पुलिस को हमले की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है।

क्या था मामला

थाना देहात पुलिस को रविवार की रात को सूचना दी गई की पंचवटी कालोनी निवासी अजय कुमार रविववार देर रात किसी काम से मेरठ रोड पर गया था। लौटते समय जैसी ही वह गांव असौड़ा के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। एक गोली युवक के बाएं हाथ में लगी और वह वही लहूलुहान हालत में गिर गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। शुरू में ही पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। लेकिन विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटनास्थल के आसपास लगे मकानों व प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई।

पुलिस ने किया वारदात का पर्दाफाश

इस घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि घटना के मास्टरमाइंड / घायल व्यक्ति ने कर्जे से बचने के लिए और परिजनों पर दबाव बनाने के लिए स्वंय को गोली मारकर कर पुलिस को हमले की झूठी सूचना दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है।

- Advertisement -

पुलिस टीम में यह रहे शामिल

थानाध्यक्ष हापुड़ देहात आशीष कुमार, उपनिरीक्षक इन्द्रकान्त यादव, विनोद कुमार हैड कांस्टेबिल राजीव मलिक, कांस्टेबिल विनीत धामा, अक्षय थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News