CLOSE

Crime News युवक को चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतारा, मुकदमा दर्ज , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

KHABARWALA 24 NEWS HAPUR Crime News : कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला रफीक नगर में शुक्रवार देर रात्रि मामूली कहासुनी कों लेकर आरोपियों ने एक युवक को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।देर रात मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्या है मामला

बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला रफीक नगर निवासी तौसीफ ने बताया कि वह राजमिस्त्री का कार्य करता है। शुक्रवार रात्रि वह अपने पुत्र तसुव्वर के साथ काम से घर पर लौटा था। खाना खाने के बाद तसुव्वर गली में घूमने के लिए चला गया। इसी बीच मोहल्ले का चाहत अली अपने दो साथियों के साथ वहां आ गया। किसी बात को लेकर आरोपियों व उसके पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए आरोपियों ने पुत्र के साथ जमकर मारपीट की थी और फिर पुत्र पर लगातार चाकू से वार कर लहूलुहान कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

अधमरा छोड़कर मौके से हुए फरार आरोपी

आरोपी घायल को अधमरी हालत में सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। विवाद होता देखकर मौके पर पहुंचे लोगों ने वारदात की घायल के परिजन को दी। घायल को परिजन ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल के लिए घायल कर रेफर कर दिया। जहां घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहल्ला रफीक नगर का चाहत अली और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

Crime news युवक को चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतारा, मुकदमा दर्ज , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Crime news युवक को चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतारा, मुकदमा दर्ज , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Crime news युवक को चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतारा, मुकदमा दर्ज , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-