Crime News यातायात पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक को दबोचा, मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र से 2021 में चोरी हुई थी बाइक

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur : Crime News यातायात पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी की पता चला कि यह बाइक करीब दो साल पहले मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र से चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में यातायात प्रभारी ने कोतवाली में मुकदम दर्ज कराया है।

जनपद के यातायात प्रभारी छविराम ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह यातायात पुलिस के जवानों के साथ संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश में मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक मेरठ की ओर से आ रही थी। जिसे रोक कर चैक किया गया। ई चालान एप पर बाइक के इंजन नंबर और चैसिज नंबर डालकर देखा गया तो पता चला कि बाइक मेरठ के जाकिर कालोनी निवासी मुजम्मिल की है। वाहन स्वामी से इस संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि यह बाइक वर्ष 2021 में मेरठ के बिजली बंबा से चोरी हुई है। इस संबंध में मेरठ के थाना खरखौदा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बाइक सवार मोहल्ला रफीकनगर निवासी फाजिल को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-