Crime News ठग ने खाकी को ही बना दिया कमाई का जरिया, लोगों पर दिल्ली पुलिस की वर्दी का रौब गालिब कर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगता था ठगी, हापुड़ पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा

Khabarwala24 News Hapur Crime News : दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों पर रौब गालिब करने और नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दिल्ली पुलिस की वर्दी, एक कार, दो फर्जी नम्बर प्लेट, एक एयर पिस्टल, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur Crime News : दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों पर रौब गालिब करने और नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दिल्ली पुलिस की वर्दी, एक कार, दो फर्जी नम्बर प्लेट, एक एयर पिस्टल, एक मोबाइल, नकदी व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

क्या था मामला

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति ने कार्यालय में आकर प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया गया था कि विवेक शर्मा नाम के व्यक्ति ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर पैसे लिए हैं और न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए। ऊपर से रौबगाबिल करता है। आरोपी दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करता है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर थाना हापुड़ देहात पुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने कई दिनों तक आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद जब यह स्पष्ट हो गया कि यह व्यक्ति विवेक शर्मा है। पता चला कि आरोपी अपने घर से दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर निकलता था और अपनी गाड़ी का इस्तेमाल कर दिल्ली जाता था । दिल्ली में भी कई अन्य लोगों से मिलता जुलता रहता था और वापस घर आता था ।अधिकांश वह दिल्ली पुलिस की वर्दी में ही रहता था। उन्होंने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस ने आरोपी को बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी ने दिल्ली के एक थाने में अपना परिचय पत्र खोने की गुमशुदी भी दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि आरोपी ने कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब वह टोल पार करता था तो दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने रहता था, ताकि उससे टोल टैक्स न लिया जाए।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिन लोगों से ठगी की गई है उनसे जानकारी की जा रही है । आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि आरोपी दिल्ली पुलिस व अन्य सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता था। आरोपी लोगों को अपनी बातों में फंसाते हुए बताया था कि दिल्ली पुलिस व अन्य विभागों में उसकी जान पहचान है। आरोपी के बेल्ट नंबर की दिल्ली पुलिस से जानकारी की गई तो वह उसका नहीं था। बेल्ट नंबर किसी अन्य पुलिस कर्मी के नाम पर दर्ज है।

Goods recovered from the accused

पुलिसकर्मी बनकर नौकरी लगवाने के नाम पर करते थे ठगी

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दिल्ली पुलिस का फर्जी पुलिसकर्मी बनाकर सीधे साधे लोगों को गुमराह कर नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का ठग है जो लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी कर चुका है।

कौन है पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ग्राम दटपुरा थाना आहार जनपद बुलंदशहर का मूल निवासी है, जो अब हाल में वैशाली विहार कालोनी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में रहता था।

यह किया गया बरामद

वैगनआर कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, एक जोड़ी पुलिस की वर्दी, एक मोबाल फोन, एक एयर पिस्टल, 560 रुपये, आईकार्ड की गुमशुदगी की रिपोर्ट, आधार कार्ड पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, रेलवे की एमएसटी, मेट्रो कार्ड आदि बरामद किया है।

Crime news ठग ने खाकी को ही बना दिया कमाई का जरिया, लोगों पर दिल्ली पुलिस की वर्दी का रौब गालिब कर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगता था ठगी, हापुड़ पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा Crime news ठग ने खाकी को ही बना दिया कमाई का जरिया, लोगों पर दिल्ली पुलिस की वर्दी का रौब गालिब कर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगता था ठगी, हापुड़ पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा Crime news ठग ने खाकी को ही बना दिया कमाई का जरिया, लोगों पर दिल्ली पुलिस की वर्दी का रौब गालिब कर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगता था ठगी, हापुड़ पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News