CLOSE

Crime News व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाने के लिए बुलाई गई थी कॉल गर्ल, जानिए फर्जी लूट की सूचना पर कैसे हुआ भंडाफोड़

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur : Crime News पैसों हड़पने के लिए पता नहीं व्यक्ति क्या क्या योजना बनाता है। एेसा ही एक मामला यूपी के हापुड़ में सामने आया है। जहां 21 लाख रुपए हड़पने के लिए कुछ आरोपियों ने एक व्यापारी को हनीट्रैप के जाल में फंसाया था, पहले महिला से उसके शारीरिक संबंध बनवाए और फिर उसका चोरी से अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर व्यापारी के बेटे से ढ़ाई लाख रुपए वसूले थे। उसके बाद ढ़ाई लाख रुपए और वसूलने के लिए बदमाशों के द्वारा रुपए लूटे जाने का षड्यंत्र रच दिया। लेकिन पुलिस के आगे आरोपियों की एक न चल पाई। पुलिस ने इस वारदात का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। यह आरोपी लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करते है।

पुलिस को दी थी लूट की सूचना :

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गढ़ रोड निवासी लकड़ी व्यापारी के बेटे ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह बाइक पर सवार होकर रुपए का कलेक्शन करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गया था। देर शाम कलेक्शन के रुपए थैले में लेकर पीड़ित घर वापस लौट रहा था। तभी बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनिया में तेगसिंह फार्म हाउस के निकट आम के बाग के पास दो बाइक पर सवार 5 बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनके साथ वारदात को अंजाम दिया।

Crime news व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाने के लिए बुलाई गई थी कॉल गर्ल, जानिए फर्जी लूट की सूचना पर कैसे हुआ भंडाफोड़
व्यापारी की अश्लील वीडियो बनाकर मांगे लाखों :

लूट की सूचना मिलने पर आनन फानन में अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि लकड़ी व्यापारी और बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव दयानगर निवासी सोविंद्र ने साझेदारी में सूअर फार्म खोला था। करीब एक महीने पहले व्यापारी नेता ने हिस्सेदारी खत्म कर दी थी। उसके सोविंद्र पर 21 लाख रुपए बकाए थे। जिसका वह बार-बार उन लोगों से तकादा कर रहा था। इन सब चीजों से छुटकारा पाने के लिए सोविंद्र ने जाल बिछाकर व्यापारी को फंसाया। हनीट्रैप में फंसाकर फ्रूल प्रूफ प्लान बनाया, जिसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा और कहा कि उनकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली है।

- Advertisement -

3500 रुपये में बुलवाई थी कॉल गर्ल :

इस षड्यंत्र में सोविंद्र ने अपने साथी कस्बा बाबूगढ़ छावनी के रविंदर और अनिल को भी शामिल कर लिया था, आरोपियों ने पहले सूअर फार्म हाउस पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए, इसके बाद पिलखुवा की रहने वाली महिला को 3500 रुपये में व्यापारी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार किया। 22 मई को रुपए देने के बहाने रविंद्र ने व्यापारी को सूअर फार्म हाउस पर बुलाया था, जहां पहले ही महिला को एक कमरे में मौजूद थी, व्यापारी के पहुंचने पर आरोपी ने उसे झांसे में लेकर महिला के कमरे में भेज दिया। जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने इस दौरान आरोपी ने व्यापारी और महिला की आपत्तिजनक वीडियो बना ली।

10 लाख रुपये की पहले मांगी जा रही थी रंगदारी :

आरोपी ने महिला को रुपए देकर वापस छोड़ दिया, इसके बाद सोविंद्र ने व्यापारी को बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में उसकी वीडियो बना ली है और आरोपी वीडियो डिलीट करने की एवज में 10 लाख रूपए की रंगदारी मांग रहे हैं। इसकी जानकारी व्यापारी के पुत्र को भी लग गई थी। 25 मई को व्यापारी के पुत्र ने ढाई लाख रूपए रविंद्र को दिए थे और रुपए लेकर सोविंद्र के पास पहुंचा था। सोविंद्र को रुपए देने के बाद वापस व्यापारी के पास पहुंचा और बदमाशों द्वारा लूटे जाने का षड्यंत्र रच दिया।

पुलिस टीम गहनता से जांच में जुटी :

हापु़ड़ पुलिस ने इस पूरे षडयंत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । लेकिन पुलिस अभी और बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है। इसकी भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-