CLOSE

Crime News धर्मशाला पर कब्जे का मामला भाजपा नेता सहित छह लोंगों ने न्यायालय में किया सरेंडर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur): Crime News नगर के नक्का कुंआ रोड स्थित जाट धर्मशाला पर अवैध रूप से कब्जा करने और विरोध करने पर जानलेवा हमला, छेड़छाड़ करने के अारोप में वांछित चल रहे भाजपा नेता कमल त्यागी सहित छह लोगों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया गया है। न्यायालय से सभी को जिला कारागार भेज दिया गया है। बता दे कि पुलिस ने संबंधित मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपितों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किया था।

क्या था मामला:

नगर के नक्का कुंआ रोड पर स्थित जाट धर्मशाला में रहने वाले एक युवक ने भाजपा नेता कमल त्यागी उसके भाई विमल त्यागी सहित सात लोगों को नामजद कर व अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता कमल त्यागी दो मार्च की सुबह के समय अपने भाई विमल त्यागी, प्रदीप त्यागी, कुशल त्यागी, विकास फौजी, नैमपाल राणा, जोगेंद्र राणा व 35 से 40 अज्ञात लोगों को लेकर जबरन धर्मशाला में घुस आए और हथियारों के बल पर अवैध कब्जा करने लगे। साथ आय लोगो ने धर्मशाला की दुकान पर जबरन अपना बोर्ड लगा दिया। उसने बताया कि कब्जे करने आए आरोपी ने तमंचा निकालकर उसे जान से मारने की नियत से फायर किया जिससे वो बाल बाल बचा। कब्जा करने आए लोगो ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। हंगामा होते देख मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर ये लोग पीछे हटे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

Add2
Add2

छह आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

धर्मशाला पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में दर्ज की गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मौके पर बनी वीडियो के माध्यम से 18 मार्च की रात को आरोपी गांव कृष्णा की मढैंया में रहने वाले हेमराज सिंह, ब्रजपाल सिंह, प्रदीप, राजकुमार, हरिओम, जोगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी पुलिस ने बरामद कर लिया था।

- Advertisement -

तीन आरोपियों के घर पर चस्पा किया था धारा 82 का नोटिस

न्यायालय के आदेश पर गत दिनों धर्मशाला प्रकरण में शामिल गांव शेराकृष्णा वाली मढैंया में रहने वाले नेपाल सिंह, विकास और कुशल त्यागी के फरार होने की उद्घोषणा की गई है। तीनों आरोपियों के घर पर सीआरपीसी 82 की कार्रवाई के अंतर्गत कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए हैं। यदि एक महीने के भीतर तीन आरोपितों सरेंडर नहीं करते हैं तो, पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी कमल त्यागी सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सोमवार को आरोपी कमल त्यागी, विमल त्यागी, प्रदीप त्यागी, कुशल त्यागी, विकास कुमार, नेमपाल सिंह आदि ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। वहां से उनको न्यायालय ने जिला कारागार भेज दिया गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-