CLOSE

Crime News बिना अनुमति लिए निकाली शोभा यात्रा, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Garhmukhteshwar (Hapur) : Crime News कोतवाली क्षेत्र के गांव नयागांव में महाराणा प्रताप की जन्मतिथि पर बिना अनुमति के शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने हाथ में नंगी तलवार लेकर प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित छह नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Babita add
Babita add

पुलिस को देख इधर उधर दौड़े

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को पुलिस नगर में चुनाव को शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी। इसी दौरान नयागांव इनांयतपुर में बिना अनुमति के ग्रामीणों की ओर से डीजे लगाकर शोभायात्रा निकाले जाने की सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शोभा यात्रा में डीजे लगाने के साथ मौजूद लोग हाथ में तलवार लेकर प्रदर्शन कर रहे है। पुलिस को देखकर वह लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने आयोजकों से अनुमति देने की मांग की तो वह अनुमति होने से इंकार किया।

ग्राम प्रधान समेत छह नामजद, कई अज्ञात

पुलिस ने मौके से डीजे को कब्जे में लेकर शोभायात्रा निकालने वाले ग्राम प्रधान सुशील राणा, खूबचंद, हेूमू, शीशपाल सिंह, मनोज, वीरपाल सिंह कई लोग अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संबंधित मामले में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Crime news बिना अनुमति लिए निकाली शोभा यात्रा, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन Crime news बिना अनुमति लिए निकाली शोभा यात्रा, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन Crime news बिना अनुमति लिए निकाली शोभा यात्रा, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-