CLOSE

Crime News खूनी संघर्ष में दस लोगों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Simbhaoli (Hapur) इमरान अली : Crime News सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव अनुपुर डिबाई में दो पक्षों के बीच चारपाई डालने का लेकर जमकर विवाद हो गया था। विवाद में दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चलने के साथ साथ जमकर पथराव भी हुआ। पथराव होने से मौके पर भगदड़ मच गई। आस पास के लोगों ने मौके से भाग कर अपने आप को सुरक्षित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दरोगा की तहरीर पर दोनों पक्षोें के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है मामला

सिंभावली थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार दरोगा गोधनलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के गांव अनुपुर डिबाई में दो पक्षों के बीच मारपीट होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि गांव के ही रहने वाले मुनकाद, अफजाल, अल्ताफ, हसीन, सलीम जबकि दूसरे पक्ष के सद्​दीक, हबीब, अब्दुला, आसिफ, संजिद के बीच लाठी डंडे चल रहे थसे। जबकि पथराव भी हो रहा था। दोनों पक्षों की ओर से हो रहे पथराव के कारण आस पास के लोग सहमे हुए थे। जिसके कारण लोगों ने वहां से भाग कर अपने आप को सुरक्षित किया। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग भी घायल हो गए।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Crime news खूनी संघर्ष में दस लोगों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

- Advertisement -

Crime news खूनी संघर्ष में दस लोगों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Crime news खूनी संघर्ष में दस लोगों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-