CLOSE

Crime News पिलखुवा पुलिस की तत्परता से बची व्यक्ति की जान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News Pilkhuwa Hapur : Crime News पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक व्यक्ति फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा था। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में गेट तोड़कर फांसी पर लटके व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली की मालीवाड़ा चौक पर घर के अंदर एक व्यक्ति स्वयं को फांसी लगा रहा है। इस सूचना पर पीआरबी कर्मचारियों ने तुरंत चौकी प्रभारी मनीष बालियान को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष बालीयान, उपनिरीक्षक जितेंद्र शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति बंद कमरे में फांसी पर लटका हुआ है। पुलिस ने आनन फानन में गेट तोड़कर फांसी पर लटके व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने पुलिस को बताया कि अगर व्यक्ति को लाने में 2 या 3 मिनट की देरी हो जाती तो उसका बचना मुश्किल था।
पुलिस की इस सतर्कता और तत्परता से व्यक्ति की जान बच गई। शहरवासियों और व्यक्ति के परिजन ने पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Crime news पिलखुवा पुलिस की तत्परता से बची व्यक्ति की जान Crime news पिलखुवा पुलिस की तत्परता से बची व्यक्ति की जान Crime news पिलखुवा पुलिस की तत्परता से बची व्यक्ति की जान

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-