CLOSE

Crime News : गाली गलौज का विरोध करने पर व्यक्ति पर किया हमला, मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Pilkhuwa Hapur : Crime News कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में गाली-गलौज का विरोध करने पर दो लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर लूटपाट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थानांतर्गत क्षेत्र के गांव खेड़ा के रहने वाले अशोक कुमार गिरि ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत 29 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने मित्र एस कुमार के साथ गांव में जा रहा था। रास्ते में चौपाल के पास खड़े दो युवक बिना बात गाली देने लगे। आरोप है कि गाली-गलौच का विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला बोल कर जेब में रखे 170 रुपये निकाल लिए। शोर-शराबा सुनकर मौके की ओर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़ित अशोक गिरी की तहरीर पर मयंक शर्मा और चरन सिंह ने खिलाफ जानलेवा हमला और लूटपाट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Crime news : गाली गलौज का विरोध करने पर व्यक्ति पर किया हमला, मुकदमा दर्ज Crime news : गाली गलौज का विरोध करने पर व्यक्ति पर किया हमला, मुकदमा दर्ज Crime news : गाली गलौज का विरोध करने पर व्यक्ति पर किया हमला, मुकदमा दर्ज

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-