CLOSE

Crime News धर्मशाला प्रकरण के आरोपियों की होगी कुर्की

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

KHABARWALA 24 NEWS Garhmukhteshwar (HAPUR) Crime News (इमरान अली) : कोतवाली पुलिस ने नगर में नक्का कुंअा रोड स्थित जाट धर्मशाला प्रकरण में बलवा, फायरिंग, छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा किए है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिया दी थी, लेकिन आरोपियों के न मिलने पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि नगर में नक्का कुआं रोड पर स्थित जाट धर्मशाला पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में तीन मार्च को कमल त्यागी सहित 40 लोगों पर घर में घुसकर हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़ जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन, मुख्य आरोपी कमल त्यागी ने हापुड़ न्यायालय में अग्रिम जमानत के अपील की थी, जिसको खारिज कर दिया गया। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी नेपाल सिंह , विकास और कुशल त्यागी के फरार होने की उद्घोषणा की गई है। तीनों आरोपियों के घर पर सीआरपीसी 82 की कार्रवाई के अंतर्गत कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए हैं। यदि एक महीने के अंदर तीनों आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो, पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी।

Crime news धर्मशाला प्रकरण के आरोपियों की होगी कुर्की

Crime news धर्मशाला प्रकरण के आरोपियों की होगी कुर्की

- Advertisement -

Crime news धर्मशाला प्रकरण के आरोपियों की होगी कुर्की

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-