CLOSE

CRIME NEWS कार की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 13.30 लाख की ठगी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur CRIME NEWS : साइबर ठगों ने गूगल पर फर्जी वेबसाइट बनाकर नगर के फ्रीगंज रोड निवासी व्यापारी से कार कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 13.30 लाख रुपये ठग लिए। कई दिनों तक साइबर ठग डीलरशिप की एनओसी दिलाने के नाम पर झांसा देकर रकम खाते में डलवाते रहे। एनओसी न मिलने जब व्यापारी ने कार कंपनी में जाकर पता किया तो उन्हें ठगी के बारे में पता चला। अब पीडि़त ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्या है मामला

फ्रीगंज निवासी राकेश गाबा की बुलंदशहर रोड पर सबमर्सेबिल फिटिंग के सामान की दुकान है। दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि वह नया व्यापार कराना था। कुछ दिन पहले उन्होंने एक कार कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए गूगल पर वेबसाइट सर्च की थी। जिस पर मिले कुछ नंबरों पर उनके बेटे ने फोन किया तो बात करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को कार कंपनी की डीलरशिप डिपार्टमेंट का अधिकारी बताते हुए वेबसाइट पर मौजूद एक रजिस्ट्रेशन फर्म भरकर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा, जिसे फार्म भरकर सबमिट कर दिया गया।

शक होने पर व्यापारी ने की जानकारी

इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने विश्वास में लेते हुए अप्रूवल के नाम पर 155500 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर एक खाते में जमा करा लिए। इसी प्रकार किसी न किसी बहाने व एनओसी दिलाने के नाम उससे कई बार में 1330500 रुपये खातों में लवाए गए। इसके बाद भी जब कई दिनों तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी तो उन्हें शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने कार कंपनी में जाकर डीलरशिप के बारे में पता किया तो उन्हें ठगे जाने का पता चला।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज करा लिया गया है। जिन नंबरों से फोन कॉल आए थे, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है।

- Advertisement -

Crime news कार की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 13. 30 लाख की ठगी Crime news कार की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 13. 30 लाख की ठगी Crime news कार की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 13. 30 लाख की ठगी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-