CLOSE

Cobra कोबरा ने 65 साल के बुजुर्ग को काटा, डिब्बे में सांपों को बंद कर पहुंच गए अस्पताल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Lucknow : Cobra उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक 65 साल के बुजुर्ग को घर के बाहर सांप ने काट लिया। बुजुर्ग ने बिना डरे हिम्मत दिखाते हुए कोबरा सांपों को पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों ने जब डिब्बे में बंद कोबरा सांप को देखा तो हैरान रह गए आनन-फानन में डॉक्टर ने बुजुर्ग को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया। वहीं बुजुर्ग की हालत स्थिर बताई गई है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार श्रीशचंद्र द्विवेदी गांव हरदोई के निवासी हैं। बताया गया कि, श्रीशचंद्र के घर के आसपास पिछले कुछ दिनों से सांप नजर आ रहे थे, जिन्हें वे आमतौर पर पकड़कर घर से दूर छोड़ आते थे। घर के बाहर श्रीशचंद्र को दो कोबरा सांप दिखाई पड़े। उसी समय वहां बच्चे खेल रहे थे। श्रीशचंद्र ने तुरंत दोनों कोबरा को घर से दूर छोड़ने के लिए पकड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक कोबरा ने उनके बाएं हाथ में काट लिया। इसके बाद भी श्रीशचंद्र ने हिम्मत नहीं हारी और दोनों सांपों को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया।

सांपों को साथ लेकर पहुंचे अस्पताल

श्रीशचंद्र इसके बाद सांपों को लेकर शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और वहां मौजूद डॉक्टर को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डिब्बे में बंद सांपों को दिखाया तो श्रीशचंद्र को देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। आनन फानन में डाक्टरों ने श्रीशचंद्र को तत्परता से भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। बताया गया कि फिलहाल श्रीशचंद्र का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति सामान्य है। डाक्टर ने अभी उनकी एचबी टेस्टिंग और प्राथमिक उपचार करके ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-