CLOSE

मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News HAPUR : आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने सभी धर्मगुरुओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ईद, जुम्मा अलविदा व परशुराम जयंती के त्योहारों को ध्यान में रखते हुई सफाई, विद्युत आपूर्ति बेहतर रखी जाए। उन्होंने ईदगाह वाले मार्ग पर पड़ने वाले गड्ढों को तुरंत भरवाने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि जनपद में पुलिस की तरफ से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनपदवासियो से अपील करते हुए कहा कि पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर सभी लोग सद्भाव का परिचय दें।

यह रहे मौजूद

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्रा, सभी उपजिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभी खंड विकास अधिकारी, धर्मगुरु, ग्राम प्रधान आदि मौजूद थे।

मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-