Bridge In Chitrakoot धनुषबाण के आकार वाला यूपी का पहला ग्लास ब्रिज हुआ तैयार , जानिए बिहार के शीशे के पुल से कितना अलग?

Khabarwala 24 News New Delhi: Bridge In Chitrakoot बिहार के राजगीर में बना ग्लास ब्रिज की कई तस्वीरें तो आपने देखी ही होंगी। अब यूपी में भी ठीक वैसा ही ग्लास ब्रिज बनकर तैयार है। उत्तर प्रदेश का पहला ग्लास स्काई वाक ब्रिज चित्रकूट में तुलसी में बनकर तैयार है। इस ब्रिज को भगवान राम […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Bridge In Chitrakoot बिहार के राजगीर में बना ग्लास ब्रिज की कई तस्वीरें तो आपने देखी ही होंगी। अब यूपी में भी ठीक वैसा ही ग्लास ब्रिज बनकर तैयार है। उत्तर प्रदेश का पहला ग्लास स्काई वाक ब्रिज चित्रकूट में तुलसी में बनकर तैयार है। इस ब्रिज को भगवान राम के धनुष और बाण के आकार में बनाया गया है।

कब खोला जाएगा ये स्पॉट (Bridge In Chitrakoot)

यूपी के ये ग्लास स्काई वॉक ब्रिज को टूरिस्ट के लिए लोकसभा चुनाव के बाद खोला जाएगा। इस ब्रिज का निर्माण करवाने में कुल 3.70 करोड़ का खर्च आया है। इस ब्रिज के आसपास हर्बल गार्डन और रेस्टोरेंट बनाए जा रहे हैं। फ्यूचर में ये ईको टूरिज्म का बड़ा केंद्र होगा। बता दें कि जिस झरने के ऊपर बना था उसे शबरी जलप्रपात के नाम से जाना जाता था । बाद में इसका नाम बदलकर तुलसी जलप्रपात कर दिया गया।

- Advertisement -

40 फीट की ऊंचाई पर बना है ब्रिज (Bridge In Chitrakoot)

इस ग्लास ब्रिज को 40 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। धनुष और बाण के आकार में बने इस ब्रिज की लंबाई 25 मीटर है, जबकि दोनों पिलर के धनुष के बीच की चौड़ाई 35 मीटर है। इस ब्रिज पर लोग जब चलेंगे तो नीचे के जंगल और चट्टानों से गिरते झरने का खूबसूरत नजारा नजर आएगा।

राजगीर का ग्लास ब्रिज 200 फीट ऊंचाई पर बना है (Bridge In Chitrakoot)

आपको बता दें कि राजगीर के ग्लास ब्रिज पर चलकर ऐसा लगता है कि पैरों के नीचे कोई जमीन नहीं है। बता दें कि इस ब्रिज को चीन के हांगझोऊ की तर्ज पर बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 200 फीट है, जो उत्तर प्रदेश के ब्रिज से दोगुनी अधिक है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News