CLOSE

BJP News लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में 80 सीटों के लिए भाजपा का बड़ा प्लान , जातियों में पैठ बढ़ाने के लिए तलाशे जाएंगे प्रभावी चेहरे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

BJP News  Khabarwala24News NewDelhi: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने यूपी की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा अब हर लोकसभा क्षेत्र में विधान सभावार बूथ स्तरीय प्लान तैयार करेगी। सबसे ज्यादा जोर सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने पर रहेगा। इसके लिए लाभार्थी और प्रबुद्धजन संपर्क पर ज्यादा फोकस करना है। समर्थन जुटाने को मिस्ड कॉल भी कराएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालयों और बड़े कॉलेजों में भी अभियान चलेगा। कौन सी जातियों में पैठ बढ़ानी है तथा किन मजबूत चेहरों को जोड़ना है, इसका भी खाका तैयार करना है। हर घर तक पहुंचने को कहा गया है ताकि महाजनसंपर्क अभियान का समय बढ़ाना सार्थक हो सके।

महाजनसंपर्क अभियान की हुई समीक्षा

भाजपा मुख्यालय दिल्ली में शुक्रवार को हुई उत्तरी जोन में शामिल यूपी सहित 14 राज्यों की बैठक में इन तमाम विषयों पर मंथन हुआ। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यक्रमों व अभियानों को लेकर चर्चा की। यूपी की ओर से प्रदेश संगठन प्रभारी राधामोहन सिंह ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत हुए कार्यक्रमों का ब्योरा पेश किया। संगठन की आगामी योजना पर भी चर्चा की।

बैठक में प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे। दरअसल गोरखपुर और वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम होने के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह दिल्ली बैठक में शामिल नहीं हो सके।

- Advertisement -

रोडमैप तैयार करने के दिए निर्देश

खासतौर से संबंधित बूथ के तहत निवास करने वाले प्रभावशाली लोगों, जातीय क्षत्रों से संपर्क साधना है। किन चेहरों को साथ जोड़े जाने से चुनावी लाभ होगा, ऐसे लोगों को भी चिन्हित करना है। बूथवार इन सब गतिविधियों का माइक्रो प्लान तैयार करना है। सभी प्रदेशों को चुनावी दृष्टि से आगामी रोडमैप तैयार करने को भी कहा गया है।

जारी रहेंगी बूथ स्तरीय गतिविधियां

लोकसभा, विधानसभा स्तर पर हुए कार्यक्रमों के बाद पार्टी अब पूरा फोकस बूथ पर केंद्रित करेगी। यूं तो महाजनसंपर्क अभियान को 15 जुलाई तक बढ़ाया गया है लेकिन बूथ स्तरीय गतिविधियां जारी रहेंगी।

Bjp news लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में 80 सीटों के लिए भाजपा का बड़ा प्लान , जातियों में पैठ बढ़ाने के लिए तलाशे जाएंगे प्रभावी चेहरे Add Bjp news लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में 80 सीटों के लिए भाजपा का बड़ा प्लान , जातियों में पैठ बढ़ाने के लिए तलाशे जाएंगे प्रभावी चेहरे Bjp news लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में 80 सीटों के लिए भाजपा का बड़ा प्लान , जातियों में पैठ बढ़ाने के लिए तलाशे जाएंगे प्रभावी चेहरे Bjp news लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में 80 सीटों के लिए भाजपा का बड़ा प्लान , जातियों में पैठ बढ़ाने के लिए तलाशे जाएंगे प्रभावी चेहरे

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-