CLOSE

Bhakiyu Bhanu भाकियू भानू ने अवैध कालोनियों पर कार्रवाई और सर्विस रोड के मरम्मत की मांग उठाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur : Bhakiyu Bhanu कुचेसर रोड चौपला फ्लाईओवर सर्विस रोड क्षतिग्रस्त होने से आसपास के हजारों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करन पड़ रहा है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डिप्टी कलेक्टर प्रहलाद सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए सर्विस रोड की मरम्मत कराने व अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

Add
Add

खस्ता हाल सर्विस रोड की समस्या से अवगत कराया

जिलाध्यक्ष कौशिंद्र गुर्जर ने कहा कि पिछले कई माह से सर्विस रोड की हालत खस्ताहल हैं। जहां से बनखंडा, रसूलपुर, मुबारिकपुर, नली हुसैनपुर सहित अनेक गांवों के लोगो को आवागमन होता है, लेकिन मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे अधिक परेशानी दो पहिया वाहन सवारों को हो रही है। अनेक वाहन वाहन चालक गिरकर भी घायल हो चुके हैं। हल्की बरसात में ही सर्विस रोड पर जलभराव हो जाता है, जिसके बाद लोगों का वहां से निकला मुश्किल हो जाता है। अनेक बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो सक है।

अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की मांग

इसके अलावा जिले में अनेक अवैध कॉलोनियों को काटने वाले कॉलोनाइजर लोगों को नक्शा पास होने का झांसा देकर मनचाहे दामों पर प्लॉटिंग कर रहे हैं। शातिर कॉलोनाइजर अपने नाम संपत्ति का बैनामा नहीं कराते बल्कि किसान से सीधे ग्राहक को बैनामा करा देते हैं। जिससे सरकार को भी इस खेल में करोड़ों का चूना लगता है। ऐसी अवैध कालोनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर नरेंद्र त्यागी, रामदत्त शर्मा, राजेंद्र सिंह, जयकरण, रामभूल, नाजिम, तेजेंद्र, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Bhakiyu bhanu भाकियू भानू ने अवैध कालोनियों पर कार्रवाई और सर्विस रोड के मरम्मत की मांग उठाई Bhakiyu bhanu भाकियू भानू ने अवैध कालोनियों पर कार्रवाई और सर्विस रोड के मरम्मत की मांग उठाई Bhakiyu bhanu भाकियू भानू ने अवैध कालोनियों पर कार्रवाई और सर्विस रोड के मरम्मत की मांग उठाई

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-