CLOSE

Bareilly News प्रेमी को बनाया बंधक, पिटाई कर किया पुलिस को सौंपा और फिर हुई शादी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Bareilly News Khabarwala24 News Bareilly: यूपी के बरेली मंडल के नवाबगंज में रात के अंधेरे में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। घर के कमरे में उन दोनों को प्रेमिका के परिजन ने पकड़ लिया। गुस्साए परिजन ने प्रेमी युवक की जमकर धुनाई की रात भर उसे घर में बंधक बनाए रखने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दोनों पक्षों में समझौता के बाद प्रेमी-प्रेमिका का निकाह कराकर दुल्हन को ससुराल विदा कर दिया गया।

गांव के एक युवक का काफी समय से कस्बे की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी युवती के परिजन को हुई तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए प्रेमिका पर पहरे लगा दिए। परेशान प्रेमी रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। दोनों कमरे में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच प्रेमिका के परिजन ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई के बाद रातभर घर में बंधक बनाए रखा। इसी बीच प्रेमिका और उसके परिजनों ने उससे निकाह करने की बात कही तो उसने निकाह करने से मना कर दिया।

गुस्साए प्रेमिका के परिजनों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों के बीच हुई पंचायत में प्रेमी-प्रेमिका का निकाह कराने की बात तय हुई। लेकिन प्रेमी निकाह करने को राजी नहीं हुआ। गुस्साए प्रेमिका के परिजनों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही तो वह निकाह को राजी हो गया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस से उनके बीच समझौता होने की बात बताई तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया। दोनों का निकाह करा दुल्हन को ससुराल विदा कर दिया।

- Advertisement -

Bareilly news प्रेमी को बनाया बंधक, पिटाई कर किया पुलिस को सौंपा और फिर हुई शादी Add Bareilly news प्रेमी को बनाया बंधक, पिटाई कर किया पुलिस को सौंपा और फिर हुई शादी Bareilly news प्रेमी को बनाया बंधक, पिटाई कर किया पुलिस को सौंपा और फिर हुई शादी Bareilly news प्रेमी को बनाया बंधक, पिटाई कर किया पुलिस को सौंपा और फिर हुई शादी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-