Barabanki News बहन की काटी गर्दन, कटा सिर लेकर जा रहा था कोतवाली, गिरफ्तार

Barabanki News Khabarwala24 Barabanki: बाराबंकी जिले में फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपनी नाबालिग बहन का धारदार हथियार से सिर काट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बेखौफ युवक बहन के कटे हुए सिर को लेकर कोतवाली की ओर चल पड़ा। यह नजारा देख सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Barabanki News Khabarwala24 Barabanki: बाराबंकी जिले में फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपनी नाबालिग बहन का धारदार हथियार से सिर काट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बेखौफ युवक बहन के कटे हुए सिर को लेकर कोतवाली की ओर चल पड़ा। यह नजारा देख सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने रास्ते से ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका गांव के ही युवक के साथ भाग गई थी। बालिका के पिता ने इसे लेकर फतेहपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। बालिका को परिवार के सुपुर्द कर दिया था। शुक्रवार को दोपहर प्रेम संबंधों को लेकर बालिका और परिवार के लोगों में कुछ नोक झोंक हो रहा था। इसी दौरान युवता का भाई धारदार हथियार लेकर आया और उसने जोरदार वार करके बालिका का सिर धड़ से अलग कर दिया। यह देख परिवार के लोग कांप उठे।

- Advertisement -

कटा सिर लेकर कोतवाली की ओर चल पड़ा

बताया गया कि आरोपी ने एक हाथ में धारदार हथियार लिया और दूसरे हाथ में बालिका का सिर पकड़ा। फिर बोला मैं जा रहा हूं कोतवाली। बहन के कटे हुए सिर को लेकर बेखौफ होकर गांव से निकला और कोतवाली की ओर चल पड़ा। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Barabanki news बहन की काटी गर्दन, कटा सिर लेकर जा रहा था कोतवाली, गिरफ्तार Add Barabanki news बहन की काटी गर्दन, कटा सिर लेकर जा रहा था कोतवाली, गिरफ्तार Barabanki news बहन की काटी गर्दन, कटा सिर लेकर जा रहा था कोतवाली, गिरफ्तार Barabanki news बहन की काटी गर्दन, कटा सिर लेकर जा रहा था कोतवाली, गिरफ्तार

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News