CLOSE

B.ED Exam: कड़ी सुरक्षा के बीच 15 जून को दो पालियों में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, मजिस्ट्रेट तैनात, 2650 परीक्षार्थी लेंगे भाग, प्रवेश पत्र जारी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

B.ED Exam Khabarwala24News Hapur : उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 15 जून को होगी। इसके लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में 2650 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

जनपद में छह केंद्रों पर होगी परीक्षा

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। 15 जून को जिले के छह केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक परीक्षा होगी तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी संपन्न

एक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। इसके लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलहीन कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी। केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से दो घंटा पहले अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। साथ ही सचल दल की टीम को भी तैनात किया गया है। टीम का प्रभारी डीआईओएस को नियुक्त किया गया है। टीम परीक्षा केंद्रों पर जाकर औचक निरीक्षण करेगी।

- Advertisement -

केंद्र का नाम परीक्षार्थियों की संख्या

एकेपी इंटर कॉलेज 500
दीवान इंटर कॉलेज 500
एसएसके इंटर कॉलेज 500
जेकेपी इंटर कॉलेज 500
एसएसवी इंटर कॉलेज 350
ताराचंद इंटर कॉलेज 300
कुल 2650

30 जून को घोषित होगा परीक्षा परिणाम

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा संपन्न होने के 15 दिन बाद 30 जून को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही 10 जुलाई से कांउसलिंग शुरू हो जाएगी।

क्या कहते हैं डीआईओएस

बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए छह केंद्रों पर छह मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराई जाएगी। पी.के.उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-