CLOSE

Seema Haider मामले की जांच करेगी ATS, पाकिस्तान से नेपाल होते हुए कैसे पहुंची भारत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Seema Haider Khabarwala 24 News Noida: इन दिनों देश में सीमा-सचिन की लव स्टोरी चर्चा का विषय बना हुई है। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है। पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्त भारत आई सीमा हैदर केस की अब UP ATSजांच करेगी। आपको बता दें, सीमा हैदर के बैकग्राउंड और उसकी बताई कहानी को पुलिस वैरिफाई करने में लगी थी। अब सीमा के मोबाइल फोन से लेकर उसके सोशल मीडिया पर सक्रियता को भी जांचा जाएगा।

जानकारी के अनुसार UP ATS सीमा हैदर के पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आने के पूरे रूट और नेटवर्क की गंभीरता के साथ जांच में जुटी है। इस पूरे घटनाक्रम में सीमा हैदर के मददगार, उसने किन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया पूरा रिकार्ड खंगाला जाएगा। सीमा हैदर के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन का भी बैकग्राउंड की जांच होगी। सचिन कब से सीमा के संपर्क में था। दोनों ने बातचीत के लिए किन-किन नंबरों का इस्तेमाल किया। किस-किस इंटरनेट एप के जरिए वह दोनों आपस में बात करते थे, इसकी पूरी जानकारी खंगाली जा रही है। दूसरी तरफ केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी सीमा हैदर के पाकिस्तान में बैकग्राउंड चेक करवा रही हैं। सीमा हैदर का पूरा प्रोफाइल और पाकिस्तान में उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सीमा हैदर की जान के खतरे की आशंका

आपको बता दें, पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर Seema Haider केस देशभर में लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ लोग सचिन-सीमा का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कई लोग हैं जो सीमा को खुफिया पाकिस्तानी एजेंट बता रहे हैं। प्रेमी के लिए चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से बिना वीजा भारत आई सीमा हैदर सुर्खियों में होने के साथ ही खतरे में भी है। एक सवाल सबके मन में उठ रहा कि है कि क्या उसे पाकिस्तान भेजा जाएगा या भारतीय वीजा मिलेगा। इस समय सीमा उस मोड़ पर खड़ी है जहां उसे सरहद पार और भारत में भी जान के खतरे की आशंका जाहिर की जा रही है। रविवार को ही पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया। ये हमला सीमा की लव स्टोरी की वजह से किया गया, ऐसा हमलावरों का दावा है।

- Advertisement -

क्या है मामला

सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई थी। उनके चार बच्चे हुए। 2019 में पबजी के जरिए सीमा हैदर की मुलाकात रबुपूरा के सचिन मीणा से हुई। 10 मार्च, 2023 में दोनों ने नेपाल जाकर मुलाकात की। सात दिन तक रुके और वहीं पर शादी कर ली। उसके बाद दोनों अपने देश वापस लौट गए। 13 मई, 2023 सीमा हैदर अपने चारों बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आ गई।

Seema haider मामले की जांच करेगी ats, पाकिस्तान से नेपाल होते हुए कैसे पहुंची भारत Add Seema haider मामले की जांच करेगी ats, पाकिस्तान से नेपाल होते हुए कैसे पहुंची भारत Seema haider मामले की जांच करेगी ats, पाकिस्तान से नेपाल होते हुए कैसे पहुंची भारत Seema haider मामले की जांच करेगी ats, पाकिस्तान से नेपाल होते हुए कैसे पहुंची भारत

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-