Angry Elephant On Jungle Safari गाड़ी देख भड़क गया हाथी, जीप को उठाकर पटका; रोंगटे खड़े हो गए

Khabarwala 24 News New Delhi: Angry Elephant On Jungle Safari जंगल में सफारी के दौरान हम यह उम्मीद करते हैं कि जंगली जानवर देखने को मिल जाएं। हालांकि कई बार जंगली जानवर इंसानों को देखकर उग्र हो जाते हैं और हमला कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Angry Elephant On Jungle Safari जंगल में सफारी के दौरान हम यह उम्मीद करते हैं कि जंगली जानवर देखने को मिल जाएं। हालांकि कई बार जंगली जानवर इंसानों को देखकर उग्र हो जाते हैं और हमला कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सफारी जीप को देखते ही जंगली हाथ भड़क गया और जीप को उठाकर पटक दिया।

भड़क गए जब गजराज (Angry Elephant On Jungle Safari)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफारी जीप हाथी के सामने खड़ी है। कुछ देर तक तो हाथी शांति से खड़ा रहा लेकिन फिर वह जीप के करीब आने लगा। कर्मचारी उसे आवाज देकर दूर करने की कोशिश करने लगे लेकिन वह रुका नहीं बल्कि और उग्र हो गया। जीप लेकर कर्मचारी वहां से भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि वह रुका नहीं बल्कि जीप का पीछा करने लगा।

- Advertisement -

जीप पर हाथी ने किया हमला (Angry Elephant On Jungle Safari)

हालांकि थोड़ी दूर बाद वह पीछे हटने लगा लेकिन सफारी जीप वहां से नहीं गई। बल्कि लोग हाथी की हरकतों को कैमरे में कैद करने लगे। कुछ देर बाद हाथी जीप के करीब आ गया और जीप को उठाकर दो बार पटका। सभी पर्यटक डर गए और जीप में ही लेट गए। वनकर्मी ने चिल्लाकर हाथी को दूर जाने के लिए कहा। जीप को दो बार पटकने के बाद हाथी वहां से दूर तो चला गया लेकिन पर्यटक इतने डरे थे कि वह जीप में ही लेटे रहे। यूट्यूब पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

क्या बोले यूजर्स (Angry Elephant On Jungle Safari)

एक ने लिखा कि हाथी पृथ्वी पर सबसे भयानक प्राणियों में से एक हैं। वे बेहद अच्छे होते हैं लेकिन नाराज होने पर भारी नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये लड़कियां और महिलायें तो ऐसे छुप रही हैं, जैसे बाहर से कोई गोली आने वाली हो। एक अन्य ने लिखा कि हाथियों के साथ तब कोई छेड़छाड़ ना करना, जब वह अपनी जगह से नहीं हिलना चाहता हो। एक अन्य ने लिखा कि जंगल में इस तरह की हरकतें जानलेवा हो सकती हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News