CLOSE

Amazing video वायरल वीडियो बनाने की आंटी ने लगाई धांसू जुगाड़, इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए आइडिया

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Amazing video सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल करने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आपके के वीडियो में कुछ खास तरह के इफेक्ट्स आ जाएं तो चार चांद ही लग जाएंगे। एक वीडियो में एक महिला ने घूमते हुए कैमरा का इफेक्ट हासिल करने का बिलकुल मुफ्त तरीका निकाला है। इस खास जुगाड़ को लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं और साथ ही आंटी के दिमाग की तारीफ भी कर रहे हैं।

आसान नहीं एेसा करना (Amazing video)

इस वीडियो में एक महिला एक कमरे में डांस कर रही हैं और उनके पास एक मोबाइल उनके चारों ओर घूम कर उनका वीडियो बना रहा है। इसके बाद हम वीडियो में ही आंटी का बनाया वह वीडियो देखते हैं जिसमें कैमरे ने चारों तरफ घूम कर आंटी का वीडियो बनाया है। वीडियो वायरल करने के लिए इस इफेक्ट को भी खासा पसंद किया जाता है, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं है।

- Advertisement -

आंटी ने कैसे किया (Amazing video)

लेकिन इस वीडियो में साफ नजर आता है कि आंटी ने यह कैसे किया। उनका मोबाइल असल में एक ट्यूबलाइट की रॉड में चिपका हुआ रहता है जो उनके चारों ओर घूम रहा है और वह रॉड उनके पंखे से जुड़ी होती है, जो कि बहुत धीमी गति चलता है। इसके बाद हम इसी तकनीक से बनी वीडियो क्लिप देखते हैं।

उसको पकड़ो जिसने कहा था औरतों में दिमाग नहीं होता है (Amazing video)

आर्टिस्ट इंदिरा पंकज ने indrapankaj07 अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। उनके वीडियो को अब तक 6 करोड़ 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। लोगों ने भी कमेंट में उनकी बहुत तारीफ की है। एक यूजर ने कहा है,.यह आइडिया इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। सिद्धू मौर्या कहते हैं कि इन्हें तो अवार्ड मिलना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा कि एक फनी कमेंट करते हुए बताया कि पंखा अपनी मां से कह रहा है कि उसका गलत उपयोग किया जा रहा है। दूसरा यूजर कहता है कि सबसे पहले उसको पकड़ो जिसने कहा था औरतों में दिमाग नहीं होता है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-