CLOSE

Akeli Teaser: खौफ की खूंखार दुनिया में अकेली फंसी नुसरत , Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Akeli Teaser Khabarwala 24 News New Delhi: अभिनेत्री नुसरत भरूचा एक और धमाकेदार फिल्म के साथ पर्दे पर आने वाली हैं। यह वह फिल् है, जिसमें उन्हें ऑडियंस एक ऐसे किरदार में देखेगी, जिसमें आजतक नहीं देखा। फिल्म ‘सेल्फी’ के बाद नुसरत ‘अकेली’ के लेकर सुर्खियों में थीं। फैंस लंबे समय से फिल्म की झलक का इंतजार कर रहे थे, जो कि अब खत्म हो गया है। नुसरत की इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। अकेली’ के टीजर में नुसरत एक अलग ही संघर्ष में फंसी नजर आ रही हैं। वीडियो से एक बात तो साफ है कि यह एक्शन और थ्रिल से भरी फिल्म होगी, जिसमें काफी हंगामा भी होते देखने को मिलेगा।

खौक और डर की दुनिया के बीच पहुंचीं नुसरत

प्रणय मेश्राम के निर्देशन में बनी ‘अकेली’ एक साधारण सी लड़की की कहानी है। वह ट्रक में कई लड़कियों के साथ एक अनजान जगह पर आ गई है। यह क्राइम और अंधकार से भरी दुनिया है, जहां खौफ के अलावा कुछ नहीं और वह (नुसरत भरूचा) काफी घबराई हुई है। 48 सेकंड का टीजर फिल्म की कहानी की पूरी झलक दिखा रहा है। हालांकि, नुसरत यहां क्यों और कैसे फंसी, फिलहाल यह रिवील नहीं किया गया है।

- Advertisement -

कब रिलीज हो रही फिल्म

फिल्म के टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। यह मूवी 18 अगस्त को रिलीज हो रही है। टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म में नुसरत के साथ निशांत दहिया भी नजर आएंगे। एक्ट्रेस की यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज न होकर थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

नुसरत भरूचा इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

नुसरत भरूचा ने 2006 में आई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कल किसने देखा’ में छोटा सा रोल प्ले किया था। नुसरत की किस्मत का दरवाजा निर्देशक लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ से खुला, जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 80 करोड़ के पार गया था। यह उनकी कार्तिक आर्यन के साथ तीसरी फिल्म थी।

Akeli teaser: खौफ की खूंखार दुनिया में अकेली फंसी नुसरत , video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे Add Akeli teaser: खौफ की खूंखार दुनिया में अकेली फंसी नुसरत , video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे Akeli teaser: खौफ की खूंखार दुनिया में अकेली फंसी नुसरत , video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे Akeli teaser: खौफ की खूंखार दुनिया में अकेली फंसी नुसरत , video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-