CLOSE

Airport Reels Viral रील बनाने को कहां लेट गई लड़की ? ,यूजर्स बोले- हवाई अड्डे तक पहुंच गया ये वायरस?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Airport Reels Viral लोगों के सिर पर रील्स का खुमार किस कदर हावी हो गया है, इसके कई नमूने हमारे सामने आ चुके हैं। रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, मेट्रो, सड़क से होते हुए अब रील का वायरस एयरपोर्ट पर भी पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की एयरपोर्ट पर ही रील बना रही है। रील बनाने के लिए वह एयरपोर्ट पर सामान लाने वाले लगेज बेल्ट पर ही लेट गई।

एयरपोर्ट पर बनी रील हुई वायरल (Airport Reels Viral)

मेट्रो पर रील्स बनाती कई लड़कियों के वीडियो वायरल चुके हैं। हाल ही में मेट्रो के बाद सड़क पर अभद्र वीडियो बनाने वाली लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की है। अब एयरपोर्ट पर लगेज बेल्ट पर लेटकर रील्स बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में लड़की एयरपोर्ट पर कुछ-कुछ होता है गाने पर रील बना रही है। रील बनाते समय यह लड़की सामान लाने वाले लगेज बेल्ट पर ही लेट गई। वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि क्या अब ये वायरस एयरपोर्ट तक भी पहुंच गया है।

- Advertisement -

लोगों के वायरल वीडियो पर कमेंट्स (Airport Reels Viral)

एक ने लिखा कि ये लड़की कितनी खुश है, ऐसा लग रहा है कि इसने जिंदगी की सारी खुशियां प्राप्त कर ली है। एक ने लिखा कि ऐसी हिम्मत आम आदमी के अंदर तो नहीं होती है, पहले इतनी हिम्मत पैदा करो तब ऐसी रील बना पाओगे। एक ने लिखा कि इस वायरस का वैक्सीन बहुत जरूरी हो गया है। एक ने लिखा कि CISF बस एक-दो को पकड़ेगी तो सारे सुधर जाएंगे।

एक अन्य ने लिखा कि इन्हें पकड़कर जहाज से ऐसी जगह भेज देना चाहिए, जहां ये आराम से रील्स बना सकें। एक ने लिखा कि एयरपोर्ट को सैनिटाइज करना चाहिए, कम से कम एयरपोर्ट तो इस वायरस से बच सके। एक अन्य ने लिखा कि मुझे यही समझ नहीं आता है कि आखिर ऐसा करके ये लोग क्या हासिल कर लेते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-