Agra Viral Video अनोखी कुश्ती, ताजमहल के पास पहलवान ने अजगर को दे डाली पटकनी, देखिए वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Agra Viral Video आगरा का ताजमहल दुनिया भर में मशहूर है। इस ऐतिहासिक इमारत के पास में एक अनोखी कुश्ती का मामला सामने आया है। इस कुश्ती का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अजगर को ऐसे पकड़ा हुआ है, जैसे वह […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Agra Viral Video आगरा का ताजमहल दुनिया भर में मशहूर है। इस ऐतिहासिक इमारत के पास में एक अनोखी कुश्ती का मामला सामने आया है। इस कुश्ती का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अजगर को ऐसे पकड़ा हुआ है, जैसे वह एक ताकतवर सांप नहीं बल्कि कोई मामूली सी रस्सी हो। आइये जानते हैं कि क्या है मामला।

बच्चे और बुजुर्गों ने अजगर को देखा (Agra Viral Video)

बताया जा रहा है कि दशहरा घाट के पास सैर करने पहुंचे कुछ बच्चों ओर बुजुर्गों ने एक सांप देखा। वह डर गए थे। इसकी जानकारी जब सुंदर दुबे नाम के शख्स को हुई कि बच्चे और बुजुर्गों ने अजगर देखा है, जो खतरनाक हो सकता है। इसके बाद सुंदर दुबे उस जगह गए, जहां सांप देखा गया था।

- Advertisement -

जंगल में छोड़ दिया (Agra Viral Video)

सुंदर दुबे ने देखते ही पहचान लिया कि ये तो अजगर है। बिना देरी किए उन्होंने सांप का मुंह पकड़ लिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। अजगर ने भागने की बहुत कोशिश की लेकिन पहलवान सुंदर के आगे उसकी हिम्मत पस्त हो गई। अंत में वह हार मान गया और सुंदर दुबे उसे पकड़कर घर ले आए।

पता चला कि ये कोई छोटा मोटा नहीं बल्कि छह फीट का अजगर था, जो छोटे बच्चों और जानवरों के लिए खतरनाक था। जानकारी के मुताबिक, सुंदर ने अजगर को पकड़ कर उसे जंगल में छोड़ दिया। सुंदर खुद को भगवान शिव और हनुमान का सच्चा भक्त बताते हैं।

- Advertisement -

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले (Agra Viral Video)

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुंदर ने इस तरह किसी जानकारी का रेक्स्यू किया हो। पहले भी कई सांप और मॉनिटर लिजार्ड जैसे कई जानवरों को पकड़कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ चुके हैं। अब उनके द्वारा अजगर पकड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News