CLOSE

Agra News ‘घर में मैं रहूंगी या कुत्ता …’, पत्नी का पति को अल्टीमेटम; थाने पहुंचा अजीबोगरीब मामला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Agra: Agra News उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पालतू कुत्ते के बर्तन साफ ना करने से नाराज पति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। घर वापस आने के लिए पत्नी ने पति के सामने शर्त रख दी है। पत्नी ने कहा है कि घर में या तो कुत्ता रहेगा या फिर मैं रहूंगी। पति को कुत्ते और पत्नी में से किसी एक को चुनना होगा।

परामर्श केंद्र पहुंची मामला (Agra News)

दोनों में कुत्ते को लेकर हुए विवाद का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने पति-पत्नी की काउंसलिंग के लिए शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया है। परामर्श केंद्र में दंपति को अगली तरीख दी गई है।

क्या है पूरा मामला (Agra News)

जानकारी के अनुसार, जनपद आगरा की रहने वाली युवती की शादी दिल्ली के रहने वाले युवक से हुई थी। दोनों का विवाह 2022 में धूमधाम से संपन्न हुआ था। शादी के बाद दोनों प्रेम पूर्वक रह रहे थे। युवक को विदेशी डॉग पालने का बहुत शौक है। वह शादी से पहले से कुत्तों को पाल रहा है, जबकि युवती को कुत्ते बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।

- Advertisement -

इस बात पर हुआ विवाद (Agra News)

पालतू डॉग को लेकर दोनों में आए दिन झगड़े भी होते रहते थे। युवक ऑफिस से आने के बाद अपने पालतू कुत्ते को समय देता था जिसका पत्नी विरोध करती थी। युवक का ध्यान कुत्ते की देखरेख में ज्यादा रहता था। एक दिन युवक ऑफिस से लेट घर आया और पत्नी से डॉग के बर्तन को साफ करने को कहा, लेकिन पत्नी ने साफ मना कर दिया।

मायके आ गई पत्नी (Agra News)

बर्तन साफ ना करने से पति नाराज हो गया और पत्नी से उसका विवाद हो गया। विवाद में पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। पत्नी नाराज हो कर आगरा अपने मायके वापस आ गई। पत्नी पिछले 2 महीने से मायके में रह रही है। मायके आने के बाद पत्नी ने पुलिस से पति की शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पति-पत्नी की काउंसलिंग की गई।

अगली तारीख पर बुलाया (Agra News)

काउंसलिंग में कुत्ते को लेकर हुए झगड़े की बात सुनकर काउंसलर भी हैरान रह गए। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर ने बताया कि एक बहुत अजीब केस आया था। पति को कुत्ता पालने का बहुत शौक है। उसने घर में एक कुत्ता भी पाला हुआ है। पति ने पत्नी को इस बात के लिए मायके भेज दिया क्योंकि उसने कुत्ते के बर्तन को साफ नहीं किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया और पत्नी नाराज हो कर मायके वापस आ गई। पत्नी ने कहा है कि या तो कुत्ता उस घर में रहेगा या तो में उस घर में रहूंगी। दोनों की काउंसलिंग की गई लेकिन बात नहीं बन सकी है. दोनों पति-पत्नी को अगली तारीख पर बुलाया गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-