CLOSE

Adhipurush: नेपाल में अब हुआ’आदिपुरुष’ को लेकर विवाद, बैन के डर से मेकर्स ने फिल्म से हटाया यह डायलॉग

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Adhipurush Khabarwala24News New Delhi : कृति सेनन और प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष आज (16 जून) को रिलीज होने जा रही है। फिल्म अपने ट्रेलर रिलीज से ही दर्शकों के विरोध का सामना कर रही है। पहली बार रिलीज किए गए ट्रेलर में हनुमान जी को चमड़ा पहनाने से लेकर नए ट्रेलर में सीताहरण के सीन्स को गलत तरीके से दिखाने तक फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा है। नेपाल में इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

क्या है मामला

फिल्म आदिपुरुष के कुछ सीन्स का जहां अब तक भारत में विरोध हुआ तो वहीं अब जब फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब आ गई है । अब नेपाल में भी इसका विरोध शुरू हो गया है। आपको बता दें कि दरअसल काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह ने 15 जून को ये एलान कर दिया है कि अगर फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने अपनी फिल्म आदिपुरुष में से सीता के जन्मस्थान के बारे में की गई ‘गलती’ को ठीक नहीं किया तो राजधानी में किसी भी इंडियन फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं की जाएगी?

Adhipurush: नेपाल में अब हुआ'आदिपुरुष' को लेकर विवाद, बैन के डर से मेकर्स ने फिल्म से हटाया यह डायलॉग

- Advertisement -

तीन दिन का बालेन शाह ने दिया था वक्त

बालेन शाह ने नेपाली में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब तक साउथ इंडियन फिल्म ‘आदिपुरुष’ में शामिल ‘जानकी भारत की बेटी है’ का नारा जो न सिर्फ नेपाल में बल्कि भारत में भी सच है, तब तक कोई भी हिंदी फिल्म काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी में चलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसे ठीक करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। माता सीता की जय.’

नेपाल में क्या हुआ था माता सीता का जन्म

आपको बता दें कि इसी सिलसिले में नेपाल के सेंसर बोर्ड ने भी आदिपुरुष की स्क्रीनिंग ना कराने का फैसला किया था। गौरतलब है कि रामायण के मुताबिक माता सीता का जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था। हालांकि बताया जा रहा है कि आदिपुरुष से सीता को भारत की बेटी बताने वाले अंश को हटा दिया गया है जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है।

Adhipurush: नेपाल में अब हुआ'आदिपुरुष' को लेकर विवाद, बैन के डर से मेकर्स ने फिल्म से हटाया यह डायलॉग Adhipurush: नेपाल में अब हुआ'आदिपुरुष' को लेकर विवाद, बैन के डर से मेकर्स ने फिल्म से हटाया यह डायलॉग Adhipurush: नेपाल में अब हुआ'आदिपुरुष' को लेकर विवाद, बैन के डर से मेकर्स ने फिल्म से हटाया यह डायलॉग

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-