court news दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश फार्स्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय ने दिए आदेश,हिरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी युवक को साक्ष्य न मिलने पर किया दोषमुक्त

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

KHABARWALA24NEWS Hapur court news: हिरोइन तस्करी के मामले में पालीटेक्निक के छात्र को गिरफ्तार करने वाले दारोगा व छह सिपाहियों के खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश फार्स्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जबकि न्यायाधीश ने आरोपी को दोषमुक्त किया है।

अभियुक्त पक्ष के अधिवक्ता व पूर्व सचिव भोपाल सिंह सिसोदिया व सरबपाल सिंह ने बताया कि तीन जुलाई 2014 को थाना पिलखुवा में एसओजी टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक संजय त्यागी ने एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने बताया था कि तीन जुलाई 2014 को उपनिरीक्षक संजय त्यागी, कांस्टेबल विजय कुमार, ओमवीर सिंह, रविकुमार और अनिल कुमार संयुक्त रूप से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी थी कि गांव डूहरी स्थित पेट्रोल पंप के पास कुछ अारोपित मादक पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में आ रहे हैं। सूचना पर सभी पुलिसकर्मी धौलाना तिराहा के पास चेकिंग करने लगे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जिला मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव कैथवाड़ी के गौरव त्यागी अौर हापुड़ के मेरठ रोड स्थित अावास विकास कालोनी के रिंकू को पकड़ा था।

तलाशी के दौरान दोनों से 500 ग्राम हिरोइन बरामद हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 16 दिसंबर 2015 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।

- Advertisement -

अधिवक्ता व पूर्व सचिव भोपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश फार्स्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय में चल रही थी। कुछ दिन पहले रिंकू के मुकदमे की फाइल अलग कर दी गई थी। 11 अप्रैल को दोनों पक्षों की दलीलें व गवाहों के आधार पर न्यायाधीश छाया शर्मा ने आरोपी गौरव त्यागी को दोषमुक्त कर दिया। इसके साथ ही न्यायाधीश ने गौरव को गलत ढंग से हिरोइन के साथ गिरफ्तार करने वाले दारोगा व छह कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस अधीक्षक को दिए हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-