CLOSE

WhatsApp Read Voice Messages व्हाट्सएप के यूजर अब आसानी से पढ़ सकेंगे वॉइस मैसेज, आ रहा नया फीचर, ऐसे करेगा काम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : WhatsApp read voice messages आने वाले अपडेट में व्हाट्सएप एक ऐसा नया फीचर ला रहा है, जिससे आप वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में बदल सकेंगे। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिस समय-समय पर नए-नए अपडेट्स लाता रहता है।

हाल ही में व्हाट्सएप ने सभी डिवाइस पर कॉलिंग फीचर के लिए अपडेट जारी किया था। अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को वॉइस मैसेज को ट्रांसक्रिप्ट करने की सुविधा देगा।

वॉइस नोट्स को ट्रांसक्राइब (WhatsApp Read Voice Messages)

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप पर आने वाले इस फीचर की मदद से यूजर ऐप के अंदर ही वॉइस नोट्स को ट्रांसक्राइब कर सकेंगे। अभी तक आप सिर्फ वॉइस मैसेज सुन सकते थे, लेकिन अब आप उन्हें हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली और रूसी जैसी भाषाओं में ट्रांसक्राइब कर पाएंगे। भविष्य में और भी भाषाएं जुड़ सकती हैं।

- Advertisement -

कैसे काम करेगा ये फीचर (WhatsApp Read Voice Messages)

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी, फिर उसी भाषा में ट्रांसक्रिप्शन करने के लिए एक छोटा सा पैकेज डाउनलोड करना होगा। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी मददगार होगा जो वॉइस मैसेज सुनने की बजाय उन्हें पढ़ना पसंद करते हैं।

वीडियो कॉल के नए फीचर्स (WhatsApp Read Voice Messages)

साथ ही, हर वॉइस मैसेज के लिए आप अलग-अलग भाषा चुन सकते हैं। व्हाट्सएप सिर्फ यही अपडेट नहीं ला रहा है, बल्कि वीडियो कॉलिंग को भी बेहतर बनाने जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि व्हाट्सएप वीडियो कॉल के लिए कौन से तीन नए फीचर्स ला रहा है।

स्क्रीन शेयरिंग के साथ आवाज (WhatsApp Read Voice Messages)

अब आप वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर करते वक्त, आवाज भी शेयर कर सकते हैं। यानी आप वीडियो के साथ-साथ उसमें चल रही आवाज भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर वीडियो देखना और भी मजेदार हो जाएगा।

- Advertisement -

वीडियो कॉल पर ज्यादा लोग (WhatsApp Read Voice Messages)

अब आप एक वीडियो कॉल में 32 लोगों को शामिल कर सकते हैं। पहले ये लिमिट कम थी, लेकिन अब इससे ज्यादा लोगों के साथ एक साथ वीडियो कॉल करना आसान हो जाएगा। जब वीडियो कॉल पर बहुत सारे लोग हों, तो ये पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि असल में कौन बोल रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए, व्हाट्सएप अब बोलने वाले व्यक्ति को बाकी सब से हाइलाइट करके सबसे ऊपर दिखाएगा।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-