Khabarwala 24 News New Delhi: WhatsApp वॉट्सऐप का इस्तेमाल चैटिंग के अलावा ऑफिस के काम के लिए भी करते हैं तो यह जानकारी आपके काम की हो सकती है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है जब आप ऑफिस ग्रुप में काम का मैसेज टाइप कर सेंड तो कर देते हैं लेकिन बहुत से मैसेज के बीच यह मैसेज मिस हो जाता है।

ग्रुप चैट में मिस नहीं होगा जरूरी मैसेज (WhatsApp)
अगर हां तो वॉट्सऐप की एक नई सेटिंग आपके काम आने वाली है। जी हां, अब ग्रुप में किसी जरूरी मैसेज को पिन करने की सुविधा मौजूद है। मैसेज पिन करने के साथ आपका जरूरी मैसेज ग्रुप में सभी मेंबर्स को टॉप पर हाइलाइट होते हुए नजर आएगा। अच्छी बात ये है कि वॉट्सऐप पर मैसेज पिन करने की यह सुविधा इंडिविजुअल चैट के साथ-साथ ग्रुप के लिए भी मौजूद है। इंडिविजुअल चैट और ग्रुप में मैसेज पिन करने का तरीका एक-जैसा है।
यह भी पढ़े: WhatsApp के इन यूजर्स को मिलेगा जल्द नया फीचर, चुन पाएंगे इनपुट और आउटपुट डिवाइस, जानिए डिटेल
पिन मैसेज फीचर का कब करें इस्तेमाल (WhatsApp)
वॉट्सऐप ग्रुप पर किसी जरूरी तारीख या नंबर वाले मैसेज को हाइलाइट करने के लिए इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हालांकि, ऑफिस के ग्रुप में इस तरह के फीचर को इस्तेमाल करने के साथ ही आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। मैसेज कितना जरूरी है और कितने समय के लिए जरूरी रहेगा, यह आपको ही तय करना होगा।
इस फीचर के साथ किसी भी मैसेज को सभी ग्रुप मेंबर्स के ध्यान में लाने के लिए कम से कम 24 घंटों तक पिन किया जा सकता है। हालांकि, वॉट्सऐप यूजर के पास 24 घंटों के अलावा, एक हफ्ते और 30 दिन का भी ऑप्शन मौजूद है।
introducing Pinned Messages 📌 now everyone can stay on top of a chat by keeping the important messages up top 🙌 pic.twitter.com/nDcsgoJyga
— WhatsApp (@WhatsApp) December 12, 2023
वॉट्सऐप पर ऐसे पिन करें अपना जरूरी मैसेज (WhatsApp)
वॉट्सऐप पर किसी जरूरी मैसेज को पिन करने के लिए सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
अब किसी ग्रुप चैट पर आना होगा।
यहां जिस मैसेज को पिन करना चाहते हैं, उस पर लॉन्ग प्रेस करना होगा।
अब तीन डॉट ऑप्शन से Pin पर क्लिक करना होगा।
अब 24 Hours , 7 Days, 30 Days में से एक ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
अब Pin पर टैप करना होगा





