CLOSE

Truecaller New AI Features ट्रूकॉलर देगा सभी कॉल्स का आपकी आवाज में जवाब, बस इस तरह करें सेटअप

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Truecaller New AI Features ट्रूकॉलर ऐप जब से आया है तब से लगातार लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है, इसके पीछे का कारण इसमें मिलने वाली खास सुविधाएं हैं। जी हां, ये ऐप आज अनजान नंबर की पहचान करने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म बन गया है। खास बात यह है कि इस सुविधा को यूज करने के लिए आपको कोई पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है।

फ्री मिलते हैं कई फीचर्स (Truecaller New AI Features)

ऐप के अंदर कई बेसिक फीचर्स सभी के लिए फ्री में उपलब्ध हैं। कंपनी भी लगातार ऐप में बदलाव करके यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाने पर काम कर रही है। वहीं, अब कंपनी ने इस ऐप में एक Personalised AI Assistant को ऐड कर दिया है जो आपके सभी कॉल्स का जवाब आपकी ही आवाज में देगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं और हम आपको इसे सेटअप करने का तरीका भी बताएंगे।

Personal Voice Feature आ गया (Truecaller New AI Features)

कॉलर की पहचान करने वाले इस सॉफ्टवेयर ट्रूकॉलर में कंपनी ने अब Azure AI Speech के लिए नए पर्सनल वॉयस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस फीचर को लाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ कोलैबोरेशन किया है, जो यूजर्स को एआई असिस्टेंट में अपनी आवाज का डिजिटल वर्जन रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। हालांकि कंपनी ने इस फीचर को केवल ट्रूकॉलर प्रीमियम यूजर्स के लिए ही पेश किया है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि ट्रूकॉलर के AI Assistant की घोषणा 2022 में की गई थी और यह वेरियस एक्टिविटीज को करने के लिए कई AI टेक्नोलॉजी का यूज करता है, जिसमें ऑटोमेटिक कॉल का जवाब देना, चैट को फिल्टर करना, आपकी ओर से किसी कॉल का जवाब देना और बाद में इसे चेक करने के लिए कॉल रिकॉर्ड करना भी शामिल है।

जानिए AI Assistant में पर्सनल वॉयस कैसे सेट करें? (Truecaller New AI Features)

सेटअप शुरू करने से पहले इस बात की जांच कर लें कि आपके डिवाइस पर एप्लिकेशन का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल है। चलिए जानें इसे सेटअप करने का तरीका

– सबसे पहले ट्रूकॉलर का सेटिंग्स टैब ओपन करें।
– अब असिस्टेंट सेटिंग्स पर टैप करें और सेटअप पर्सनल वॉयस सेलेक्ट करें।
– स्क्रीन पर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
– अब स्क्रीन पर आपको एक टेक्स्ट दिखाई देगा इसे पढ़ते हुए अपनी आवाज रिकॉर्ड करें।
-इसके बाद, AI-जनरेटेड वॉयस रेप्लिकेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-