CLOSE

Tecno Pova 6 Neo 5G Smartphone 12 हज़ार से कम में मिलेगा AI वाला 108 मेगापिक्सल कैमरा, नहीं रुकेगा कोई काम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Tecno Pova 6 Neo 5G Smartphone काे टेक्नो ने भारत में पेश कर दिया है। ये फोन खास AI फीचर्स और हाई सेंसर कैमरे के साथ आता है। कंपनी ने Tecno Pova 6 Neo की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये रखी है, जोकि इसके 6GB + 128GB के लिए है। वहीं फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में…

HD+ IPS LCD डिस्प्ले (Tecno Pova 6 Neo 5G Smartphone)

टेक्नो पोवा 6 नियो में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जाता है और इसका रेजोलूशन 720×1,600 पिक्सल का है। ये Android 14 पर बेस्ड HiOS 14.5 पर काम करता है। ये मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट से लैस है, जिसे 8GB तक रैम के साथ पेश किया गया है और इसमें 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

सबसे कमाल है कैमरा (Tecno Pova 6 Neo 5G Smartphone)

कैमरे के तौर पर Tecno 3x इन-सेंसर ज़ूम के साथ AI-वाले 108 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। फोन का बैक कैमरा सुपर नाइट मोड, टाइम-लैप्स, वीलॉग और डुअल वीडियो जैसे फोटोग्राफिक मोड को सपोर्ट करता है। इस नए फोन की खरीद पर कंपनी ने 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस देने की भी बात कही है।

- Advertisement -

18W की चार्जिंग स्पीड (Tecno Pova 6 Neo 5G Smartphone)

पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 192.3 ग्राम है, इसे धूल और पानी से बचाने के लिए IP54 रेटिंग की जाती है। कनेक्टिविटी के लिए पोवा 6 नियो में 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 मिमी ऑडियो जैक है। फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर और बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-