CLOSE

Solar panel Project भारत पाक-जंग के बीच कट गई इलेक्ट्रिसिटी तो भी चलेगा पंखा-लाइट, बस करना होगा ये काम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Solar panel Project इलेक्ट्रिसिटी आज के समय में जिदगी का जरूरी हिस्सा बन चुकी है। ना पंखा चलता है, ना लाइट, ना ही मोबाइल चार्ज होता है लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसी बड़ी स्थिति बनती है तो सबसे पहला असर बिजली और इंटरनेट पर पड़ सकता है। ऐसी सिचुएशन में अगर बिजली गुल हो जाए, तो आम लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं लेकिन अगर सोलर पैनल लगवा लेंगे तो आपको किसी भी संकट में अंधेरे में नहीं बैठना पड़ेगा।

सोलर पैनल क्या है? (Solar panel Project)

सोलर पैनल एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो सूरज की रोशनी को इलेक्ट्रिसिटी में बदल देती है। ये बिना किसी तार, जनरेटर या डीजल के काम करता है। सिर्फ धूप की जरूरत होती है और फिर आप उसका इस्तेमाल पंखा, बल्ब, टीवी, मोबाइल चार्जिंग और यहां तक कि कुछ होम अप्लायंसेज चलाने के लिए कर सकते हैं।

मदद करेगा सोलर पैनल (Solar panel Project)

सोलर पैनल के जरिए बिना इलेक्ट्रिसिटी के भी पंखा और लाइट चलेगी। मोबाइल चार्ज और इंटरनेट राउटर भी चल सकता है। फ्रिज और कुछ छोटे डिवाइस कुछ घंटों तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। सोलर पैनल की मदद से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सुविधा बनी रहेगी।

- Advertisement -

पैनल सिस्टम का खर्च? (Solar panel Project)

सोलर पैनल सिस्टम का खर्च उसकी कैपेसिटी पर डिपेंड करता है। एक छोटे घर के लिए 1KW का सिस्टम करीब 45,000 से 80,000 रुपये में लग जाता है। इसमें आपको बैटरी, इन्वर्टर और इंस्टॉलेशन भी मिल जाता है। सरकार कई बार सब्सिडी भी देती है जिससे ये और सस्ता हो जाता है।

सोलर पैनल के फायदे (Solar panel Project)

इससे इलेक्ट्रिसिटी बिल भी बचेगा। पर्यावरण को नुकसान नहीं होता है। किसी भी संकट में आप दूसरों पर कम डिपेंड रहते हैं। ये एक बार लगावने के बाद आपको बार-बार इसे बदलवाने या ज्यादा कुछ खर्च करना नहीं पड़ेगा। इसकी मेंटेनेंस भी कम है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-