CLOSE

sniper rifle इस राइफल से निकली बुलेट सिर्फ 2 सेकंड में कर देती है काम तमाम…

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: sniper rifle दुनिया में एक से बढ़कर एक खतरनाक बंदूक मौजूद है। हर तरह के मौके पर लड़ने के लिए तरह-तरह की बंदूके बनाई गई हैं। अगर बहुत सारे दुश्मनों के साथ एक साथ लड़ना हो तो ऐसी बंदूके बनाई गई है जो कुछ ही सेकंड में बहुत सारी गोलियां बरसती हों।

अगर वही किसी खास दुश्मन को मारना है तो उसके लिए खास तरह की बंदूक बनाई गई है जिनका निशाना एकदम सटीक होता है। कई बंदूकों के बुलेट की रफ्तार बहुत तेज होती है। इतनी तेज कि गोली चलने की आवाज सुनाई देने से पहले गोली इंसान के शरीर में घुस चुकी होती है। चलिए आज हम एक ऐसी ही बंदूक के बारे में आपको बताते हैं।

पलक झपकते ही दुश्मन का खात्मा (sniper rifle)

अपने स्नाइपर राइफल के बारे में सुना होगा यह वह राइफल होती हैं। जो बहुत दूरी से ही किसी टारगेट को खत्म कर देती है। दुनिया में कई तरह की स्नाइपर राइफल मौजूद है। जो पलक झपकते ही दुश्मन का खात्मा कर देती है। ऐसी एक स्नाइपर राइफल है जिसे दुनिया की सबसे डेडली स्नाइपर राइफल कहा जाता है। इसका नाम है मैकमिलन टीएसी-50।

- Advertisement -

इस स्नाइपर राइफल की बात की जाए तो इसकी रेंज 1800 मीटर से भी ज्यादा बताई जाती है। यानी इस बंदूक से निकली गोली की दुश्मन को आवाज भी सुनाई नहीं देगी और उसकी मौत हो जाएगी। इसकी स्पीड की बात की जाए तो करीब 900 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से से बुलेट फायर होती है। यानी कि अगर दुश्मन 2 किलोमीटर की दूरी पर है तो इस राइफल से निकली बुलेट सिर्फ 2 सेकंड में ही उसका काम तमाम कर देगी।

राइफल के नाम कई रिकार्ड (sniper rifle)

इस राइफल की बात की जाए तो इस राइफल के नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज है। साल 2002 में कनाडा के स्नाइपर एरोन पेरी ने मैकमिलन टीएसी-50 राइफल का इस्तेमाल करते हुए। 2310 मीटर दूर एक शख्स को मारा था। इसके बाद इस राइफल से कई रिकॉर्ड टूटे कई रिकॉर्ड बने। तो वहीं साल 2017 में कनाडा के स्नाइपर ने 3540 मीटर दूर आईएसआईएस के एक आतंकवादी को मार गिराया था।

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-