CLOSE

Smartphone Under Rupees 6000 अमेजन और फ्लिपकार्ट की शानदार डील में 6,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहे ये धाकड़ स्मार्टफोन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Smartphone Under Rupees 6000 अगर आप कम कीमत में न्यू स्मार्टफोन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो अमेजन और फ्लिपकार्ट की धांसू डील्स में आप 6 हजार रुपये से कम में शानदार फीचर्स वाली स्मार्टफोन खरीद सकते हैं इसकी खास बात ये है कि इस फोन में कैशबैक भी दिया जा रहा है।

अब आप बिना किसी देरी के इस स्मार्टफोन को आसान EMI पर खरीद सकते हैं। इन बेहद सस्ते स्मार्टफोन्स में आपको इस सेगमेंट का बेस्ट डिस्प्ले, कैमरा सेटअप और प्रोसेसर मिलेगा। हम आपको जिन स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं उनमें जियो और नोकिया के साथ में आइटेल के डिवाइस शामिल है।

JioFi Jio Phone Next (Smartphone Under Rupees 6000)

कंपनी इस फोन पर करीब 290 रुपये तक का कैशबैक दे रही है। इस 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को आप अमेजन पर सिर्फ 5799 रुपये में खरीद सकेत हैं। बैंक ऑफर में आपको 1 हजार रुपये की छूट मिल जाएगी। इसके लिए आपको एचडीएफसी कार्ड का उपयोग करना होगा। ये डील अमेजन पर मिल रही है। इसके फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 13 एमपी का मेन कैमरा दिया जा रहा है।

- Advertisement -

Nokia C22 की डिटेल (Smartphone Under Rupees 6000)

Nokia C22 में आपको 2जीबी का रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ में 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन को खरीदने के लिए यदि आप कोटक बैंक के कार्ड का उपयोग कर सकेंगे। तो आपको 1 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी। ये फ्लिपकार्ट पर 5 फीसदी कैशबैक के साथ में मिल रहा है।

कैशबैक के लिए आपको फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। ये स्मार्टफोन 211 रुपये की शुरुआती EMI पर भी हो सकता है। इसके फीचर्स की बात करें तो कंपनी 13 मेगापिक्सर का कैमरा दे रही है। इसकी डिस्प्ले 6.5 इंच की है और बैटरी 5000mAh की है।

itel A60 की डिटेल (Smartphone Under Rupees 6000)

वहीं 2 जीबी रैम और 32 जीबी के इंटर्नल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 5799 रुपये है। आप इस स्मार्टफोन को 204 रुपये की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके फीचर्स की बात करें तो इस एंट्री लेवल फोन में आपको 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा।

- Advertisement -

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 8 एमपी का मेन कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपको कोटक बैंक के कार्ड का उपयोग करना होगा। इसके साथ में आपको 1 हजार रुपये की छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड होल्डर्स को कंपनी 5 फीसदी का कैशबैक दे रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-