Khabarwala 24 News New Delhi : Samsung Galaxy Quantum 5 स्मार्टफोन मेकर सैमसंग ने अपने घरेलू मार्केट में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Galaxy Quantum 5 में एक मेटल फ्लैट फ्रेम दिया गया है, इसमें 5000mAh बड़ी बैटरी और 50MP रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। दक्षिण कोरिया में लॉन्च हुआ नया गैलेक्सी क्वांटम 5 स्मार्टफोन AI फंक्शन और quantum cryptography सिक्यॉरिटी के साथ आता है। आइए आगे इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं…
तीन कलर आप्शन (Samsung Galaxy Quantum 5)
Samsung Galaxy Quantum 5 कीमत- सैमसंग गैलेक्सी क्वांटम 5 की कीमत 6,18,200 KRW (लगभग 38,700 रुपये) है। यह फोन फिलहाल साउथ कोरिया में ऑसम आइसब्लू, ऑसम नेवी और ऑसम लाइलैक कलर्स में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
मेटल फ्लैट फ्रेम (Samsung Galaxy Quantum 5)
स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुलएचडी+ (1,080×2,340 पिक्सल) Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। फोन डुअल-सिम सपोर्ट करता है और ऐंड्रॉयड 14 पर चलता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए हैंडसेट में गोरिल्ला ग्लास Victus+ दिया गया है। डिवाइस में एक मेटल फ्लैट फ्रेम मौजूद है।
ऑक्टा-कोर चिपसेट (Samsung Galaxy Quantum 5)
सैमसंग गैलेक्सी ए55 में ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है जो 2.75 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। हैंडसेट में 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में Quantum Random Number Generator (QRNG) चिप मिलती है।
ट्रिपल रियर कैमरा (Samsung Galaxy Quantum 5)
कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी क्वांटम 5 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
वीडियो प्लेबैक टाइम (Samsung Galaxy Quantum 5)
हैंडसेट AI फीचर्स जैसे Circle to Search सपोर्ट करता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल चार्ज में 28 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम ऑफर करता है।
फिंगरप्रिंट सेंसर (Samsung Galaxy Quantum 5)
फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए गैलेक्सी क्वांटम 5 में ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ग्लोनास, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, गायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, हॉल सेंसर, लाइट सेंसर और वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं।


