CLOSE

Samsung Bixby नए अवतार में आ रहा Bixby, टेक जगत के दिग्गज प्लेटफॉर्म Samsung की बड़ी तैयारी, मिलेंगे ChatGPT जैसे फीचर्स

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Samsung Bixby टेक जगत के दिग्गज प्लेटफॉर्म Google और Apple हैं और वे अपने वॉयस असिस्टेंट को अपग्रेड करने में लगे हैं। ऐसे में Samsung कहां पीछे रहने वाला है। कोरियाई कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह अपने वॉयस असिस्टेंट Bixby को नए फीचर्स को अपडेट करने जा रहा है। यह अपडेट कंपनी के Large language model (LLM) के साथ किया जाएगा। Google Gemini के रूप में नया AI तैयार कर रहा है। वहीं Apple ने हाल ही में ऐलान किया था कि Siri में AI फीचर्स को शामिल किया जाएगा।

LLM के साथ अपग्रेड किया जाएगा (Samsung Bixby)

अब सैमसंग के टॉप ऑफिसर ने Bixby को लेकर जानकारी दी है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स के MX बिजनेस हेड और प्रेसिडेंट TM Roh ने बताया कि कंपनी साल 2024 में अपग्रेडेड Bixby का ऐलान किया जाएगा। इसे LLM के साथ अपग्रेड किया जाएगा।

न्यू अपग्रेड के बाद मिलेंगे फीचर्स (Samsung Bixby)

न्यू अपग्रेड के बाद Samsung Bixby को generative AI की खूबियां देखने को मिलेंगे। कंपनी का प्लान है कि वर्चुअल असिस्टेंस में ऐसी खूबियों को शामिल किया जाए। जिससे वह नेचुरल लैंग्वेज कमांड को भी आसानी से समझ सकेगी और ज्यादा एक्युरेटे रिस्पोंस दे सकेगी। इसके अलावा कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा।

- Advertisement -

यूज कर पाएंगे वॉयस असिस्टेंट (Samsung Bixby)

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी यूजर्स को वह अलग-अलग वॉयस असिसटेंड के ऑप्शन भी देगी, जिन्हें सैमसंग डिवाइस में इस्तेमाल कर पाएंगे। जैसे Google का AI Assistant आदि सैमसंग ने वॉयस असिस्टेंट Bixby का ऐलान साल 2017 में किया था। इसे सबसे पहले Samsung Galaxy S8 के साथ पेश किया था।

Bixby Vision फीचर भी मौजूद (Samsung Bixby)

Bixby की मदद से यूजर्स कॉल कर सकते हैं, मैसेज सेंड कर सकते हैं। रिमांडर लगा सकते हैं और दूसरे फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा Bixby Vision फीचर भी है, जो यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर करते हैं।

Bixby अपग्रेड करना चाहती है (Samsung Bixby)

हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला था कि साउथ कोरियाई कंपनी जल्द ही voice assistant Bixby को अपग्रेड करना चाहती है और उसमें ChatGPT जैसे फीचर्स को शामिल करना चाहती है। हालांकि पहली बार ऑफिशियल जानकारी सामने आई है। इसका फायदा सैमसंग के लगभग सभी डिवाइस को मिलेगा।

- Advertisement -

हाल ही में लॉन्च किए ये प्रोडक्ट (Samsung Bixby)

Samsung ने बीते बुधवार को कुछ नए प्रोडक्ट को लॉन्च किया है, जिनका नाम Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Flip 6 हैं। इन्हें Galaxy AI के साथ पेश किया है। Galaxy AI की मदद से यूजर्स को Samsung AI फीचर मिलेगा, जैसे Note Assist, जो ट्रांसलेशन, समरी, और ऑटो फॉर्मेटिंग की सुविधा देता है। अन्य फीचर Sketch to image है, जिससे यूजर्स सिर्फ स्केच करके फोटो जनरेट कर सकेंगे।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-