CLOSE

Realme Watch S2 जानिए फुल फीचर्स, AI वॉइस असिस्‍टेंट और 110+ स्‍पोर्ट्स मोड के साथ आएगी Realme Watch S2

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Realme Watch S2 रियलमी की नई स्मार्टफोन सीरीज के साथ Realme Watch S2 स्मार्टवॉच भी लॉन्च की जाएगी। एक नए टीजर से वॉच के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का पता चलता है। दावा किया जा रहा है कि नई Realme Watch में AI फीचर्स शामिल होंगे। Realme Watch S2 को Flipkart पर माइक्रोसाइट पर देखा गया है। इसे कंपनी की वेबसाइट पर भी देखा गया है।

पसंदीदा वॉच फेस भी लगा पाएंगे 

Realme के मुताबिक, Watch S2 में 20 दिनों तक चलने वाली बैटरी होगी। इस वॉच का एक बड़ा फीचर AI होगा। यूजर 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड सेलेक्ट कर पाएंगे, जिसका AI एनालिसिस कर सकेगा। लोग इस वॉच में अपने पसंदीदा वॉच फेस भी लगा पाएंगे। दावा किया जा रहा है कि AI वॉयस असिस्टेंट को भी बेहतर बनाएगा।

AI वॉयस असिस्टेंट को करेगी सपोर्ट (Realme Watch S2)

Realme Watch S2 को अर्ली बर्ड ऑफर के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। खरीदारों को ऑफर्स भी दिए जाएंगे। पिछले हफ्ते यह पुष्टि हुई थी कि नई Realme स्मार्टवॉच ChatGPT AI वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करेगी। संभव है कि वॉच में AMOLED डिस्प्ले वाला डायल हो। यह GPS को भी सपोर्ट कर सकती है।

- Advertisement -

380mAh की बैटरी होने की जानकारी 

वॉच के डिज़ाइन और हार्डवेयर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इससे पहले Realme Watch S2 को FCC सर्टिफिकेशन में देखा था। मॉडल नंबर RMW2401 है। स्मार्टवॉच में 380mAh की बैटरी होने की जानकारी मिली थी।

स्मार्टवॉच में दाईं ओर सर्कुलर बटन (Realme Watch S2)

लिस्टिंग से पता चला है कि अपकमिंग स्मार्टवॉच में दाईं ओर एक सर्कुलर बटन होगा। यह क्राउन बटन के साथ मौजूद होगा। इसके सेंसर बीच में मौजूद होंगे। इसके स्पेसिफिकेशन Realme Watch S से अपग्रेड हो सकते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-