CLOSE

Poco M6 5G Smartphone ये है सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, दमदार हैं फीचर्स, परेशान होने की जरूरत नहीं, कीमत है 7499 रुपये

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Poco M6 5G Smartphone सबसे सस्ता 5G Smartphone आखिर कितने रुपये का आता है? आज हम आप लोगों को इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं। आप भी नया 5जी फोन तो लेना चाहते हैं लेकिन आपका बजट 8 हजार रुपये तक है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस प्राइस रेंज में हम आप लोगों के लिए एक ऐसा फोन ढूंढकर लाए हैं जो 5जी सपोर्ट के साथ आता है। 8 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाला ये फोन Poco ब्रैंड का है और इस फोन का नाम है पोको एम6 5जी। आइए जानते हैं कि इस पोको फोन के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे…

Poco M6 5G Price in India (Poco M6 5G Smartphone)

फ्लिपकार्ट पर पोको ब्रैंड का ये फोन आप लोगों को 7499 रुपये में मिल जाएगा। इस दाम में 4GB/64GB वेरिएंट बेचा जा रहा है। इस फोन के 6GB/128GB वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये खर्च करने होंगे। 8 जीबी/256 जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है।

Poco M6 5G Specifications (Poco M6 5G Smartphone)

इस पोको फोन में 6.74 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है जो 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट करती है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस बजट स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

- Advertisement -

Dual Rear Camera Sensor (Poco M6 5G Smartphone)

फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है।

Poco M6 5G Rivals (Poco M6 5G Smartphone)

9 हजार रुपये तक के सेगमेंट में पोको ब्रैंड के इस अर्फोडेबल 5जी फोन की टक्कर itel P55 5G और Redmi A4 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगी। आईटेल फोन के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 7999 रुपये और रेडमी फोन के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 8498 रुपये है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-