CLOSE

Netflix Games फ्री में नेटफ्लिक्स पर खेल सकते हैं एक से बढ़कर एक गेम, फॉलो करें ये स्टेप्स

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Netflix Games पॉपुलर ओटीटी ऐप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हर सप्ताह लोगों को नई फिल्में और सीरीज देखने को मिलती हैं। कंपनी यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए समय समय पर नए अपडेट्स देती रहती है। नेटफ्लिक्स अब यूजर्स को मनोरंजन के साथ साथ गेमिंग की भी सुविधा दी है। यूजर्स अब इस प्लेटफॉर्म पर विभिन्न तरह के गेम भी खेल सकते हैं। इसे आप डाउनलोड कर के भी खेल सकते हैं।

कैसे खेल सकते हैं गेम (Netflix Games)

नेटफ्लिक्स पर Android और ios दोनों ही यूजर्स गेम का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अगर आपके पास भी नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन है, तो आप भी नेटफ्लिक्स गेम खेल सकते हैं। चलिए , हम आपको बताते हैं कि Android और ios दोनों तरह के यूजर्स कैसे इस गेम को खेल सकते हैं।

Android यूजर्स कैसे खेलें ये गेम (Netflix Games)

Android यूजर्स को सबसे पहले इस गेम को खेलने के लिए Netflix का ऐप खोलना होगा।
यहां आपको नेटफ्लिक्स में Games को डेडिकेटेड एक सेक्शन दिखाई देगा।
इसके बाद आपके सामने कई नेटफ्लिक्स गेम्स दिखाई देंगे।
इसके बाद आप अपनी पसंद का गेम चुनें।
यहां आपको Get Game का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें।
इसके बाद आप Google Play Store पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
यहां से आप किसी भी नेटफ्लिक्स गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।

- Advertisement -

कैसे खेलें ios पर गेम? (Netflix Games)

सबसे पहले आईओएस डिवाइस में नेटफ्लिक्स ऐप को ओपन करें।
यहां आपको नेटफ्लिक्स में Games को डेडिकेटेड एक सेक्शन दिखाई देगा।
इसके बाद आपके सामने कई नेटफ्लिक्स गेम्स दिखाई देंगे।
इसके बाद आप अपनी पसंद का गेम चुनें।
अब आपके सामने App store की विंडो ओपन हो जाएगी।
यहां आपको गेम खेलने के लिए गेम को डाउनलोड करना होगा।
ऐप डाउनलोड करने के बाद आप गेम को नेटफ्लिक्स में खेल सकेंगे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-