Khabarwala 24 News New Delhi : Latest Vivo Y19 5G Phone वीवो ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Vivo Y19 5G लॉन्च कर दिया है। ये फोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर और LPDDR4X रैम के साथ आता है। इसमें 6.74-inch का डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी लेंस 13MP का है। कंपनी ने इस हैंडसेट को एंट्री लेवल 5G फोन्स के बजट में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स…
Vivo Y19 5G कीमत (Latest Vivo Y19 5G Phone)
वीवो ने इस स्मार्टफोन को तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है। हैंडसेट का बेस वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 10,499 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है, जबकि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।
Flipkart या Vivo स्टोर (Latest Vivo Y19 5G Phone)
हैंडसेट मैजिस्टिक ग्रीन और टाइटेनियम सिल्वर कलर में आता है। इस स्मार्टफोन को आप Flipkart या Vivo के आधिकारिक स्टोर से खरीद सकते हैं। Vivo Y19 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउनपेमेंट पर खरीद सकते हैं।
क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? (Latest Vivo Y19 5G Phone)
Vivo Y19 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इसमें 6.74-inch का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 700 Nits की है।
डुअल रियर कैमरा सेटअप (Latest Vivo Y19 5G Phone)
इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13MP का है। वहीं सेकेंडरी लेंस 0.08MP का है। फ्रंट में कंपनी ने 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है। इसमें आपको AI कैमरा फीचर्स भी मिलते हैं। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है।
साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट (Latest Vivo Y19 5G Phone)
इसमें 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को आप माइक्रो SD कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकते हैं। स्मार्टफोन 5500mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 15W की चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।


