Khabarwala 24 News New Delhi : iQOO Z9x 5G की सेल (21 मई) दोपहर 12 बजे से अमेजन पर शुरू होगी। iQOO Z9x 5G आज पहली बार भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। iQOO Z9x 5G फोन के बेस 4GB/128GB मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। 6GB/128GB वैरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और 8GB/128GB वैरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये से शुरू होता है।
तेज़ फोन होने का दावा (iQOO Z9x 5G)
iQOO Z9x 5G के सेगमेंट में सबसे तेज़ फोन होने का दावा किया गया है, जिसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC के साथ 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है। फोन में 6.72-इंच FHD+ IPS LCD स्क्रीन है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले, 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। यह देश का सबसे किफायती क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1-पावर्ड फोन भी है
iQOO Z9x 5G ऑफर्स (iQOO Z9x 5G)
वहीं ऑफर्स की बात करें तो इस फोन को एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से खरीदने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा, जिससे फोन की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, 6GB और 8GB दोनों वेरिएंट पर 500 रुपये की छूट का एक्स्ट्रा कूपन है। iQOO Z9x 5G को स्टॉर्म ग्रे और टॉरनेडो ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
iQOO Z9x 5G फीचर्स
iQOO Z9x 5G में 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ भारत का सबसे पतला फोन है। फोन को लेकर दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर दो दिन का बैटरी बैकअप देता है और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन एंड्रॉइड 14-आधारित फनटच ओएस 14 चलाता है जिसमें iQOO दो साल के एंड्रॉयड ओएस अपडेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में डुअल-कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP बोकेह कैमरा है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है।


