iQOO Neo 10 or 10 Pro मार्केट में 16GB रैम, डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर के साथ प्रीमियम स्‍मार्टफोन लांच, जाने कीमत

Khabarwala 24 News New Delhi : iQOO Neo 10 or 10 Pro हाल ही में iQOO ने अपने प्रीमियम स्‍मार्टफोन iQOO 13 को लॉन्‍च किया है। अब यह ब्रैंड iQOO Neo 10 सीरीज पर काम कर रहा है। इस लाइनअप में दो मॉडल्‍स- Neo 10 और Neo 10 Pro की उम्‍मीद की जा रही है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : iQOO Neo 10 or 10 Pro हाल ही में iQOO ने अपने प्रीमियम स्‍मार्टफोन iQOO 13 को लॉन्‍च किया है। अब यह ब्रैंड iQOO Neo 10 सीरीज पर काम कर रहा है। इस लाइनअप में दो मॉडल्‍स- Neo 10 और Neo 10 Pro की उम्‍मीद की जा रही है। Neo 10 में क्‍वॉलकॉम का पुराना पर पावरफुल प्रोसेसर स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 दिया जा सकता है। यह चिपसेट पिछले साल लॉन्‍च हुआ था। अब Neo 10 Pro को लेकर जानकारी सामने आई है।

1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा (iQOO Neo 10 or 10 Pro)

एक लीक में DCS ने बताया है कि iQOO Neo 10 Pro में कर्व्‍ड के बजाए फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। जो 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर लगाया जा सकता है और यह अधिकतम 16 जीबी रैम ऑफर करेगा। फोन में मेटल फ्रेम के बजाए प्‍लास्टिक फ्रेम दिया जा सकता है और अल्‍ट्रासोनिक इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्‍मीद है।

- Advertisement -

फोन में डुअल कैमरा सिस्‍टम (iQOO Neo 10 or 10 Pro)

फोन में डुअल कैमरा सिस्‍टम दिया जा सकता है, जिसे 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा लीड करेगा। उसे एक और 50 एमपी का कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन में 16 मेगापिक्‍सल सेल्‍फी कैमरा दिए जाने की उम्‍मीद है। बैटरी के मामले में भी Neo 10 Pro दम दिखाएगा। इसमें 6 हजार एमएएच से बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

iQOO Neo 10 features (iQOO Neo 10 or 10 Pro)

इससे पहले DCS ने बताया था कि iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 1.5K रहेगा। उसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। उनका कहना था कि फोन में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर की ताकत हो सकती है। 16 जीबी तक रैम इस डिवाइस में होगी और अधिकतम स्‍टोरेज 512 जीबी मिलेगा। iQOO Neo 10 में 6 हजार एमएएच बैटरी होने का अनुमान है जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्‍लास्‍टर (iQOO Neo 10 or 10 Pro)

फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। उसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा होने की उम्‍मीद है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में मिलेगा। iQOO Neo 10 रन करेगा लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर, जिस पर OriginOS 5 की लेयर होगी। अन्‍य खूबियों के तौर पर यह डुअल स्‍पीकर्स, इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्‍लास्‍टर की खूबियों के साथ आ सकता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News