iPhone 15 Pro नवीनतम अपडेट और डिजाइन के साथ नया मॉडल पेश, ऐसे मिलेगी 39,000 रुपये तक की छूट, उठा सकते हैं ऑफर का फायदा

Khabarwala 24 News New Delhi : iPhone 15 Pro दिग्गज फोन निर्माता कंपनी एप्पल हर साल नवीनतम अपडेट और डिजाइन के साथ नए मॉडल पेश करती है। साल 2024 में iPhone 16 सीरीज को पेश किया गया जो अपने विजुअल इंटेलिजेंस फीचर्स को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि, iPhone 16 पिछले मॉडल iPhone 15 सीरीज […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : iPhone 15 Pro दिग्गज फोन निर्माता कंपनी एप्पल हर साल नवीनतम अपडेट और डिजाइन के साथ नए मॉडल पेश करती है। साल 2024 में iPhone 16 सीरीज को पेश किया गया जो अपने विजुअल इंटेलिजेंस फीचर्स को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि, iPhone 16 पिछले मॉडल iPhone 15 सीरीज की चर्चाओं से पीछे नहीं है। हाल ही में Apple ने iPhone 15 Pro को iOS 18.4 में अपडेट किया है। अगर आप भी iPhone 15 Pro खरीदने की सोच रहे हैं, जिसकी कीमत 1,34,900 रुपये है तो आप इसे डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं…

iPhone 15 Pro कीमत पर मिल रही छूट (iPhone 15 Pro)

अगर आप एप्पल के आईफोन 15 प्रो को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इसकी कीमत लाखों रुपये में है। आईफोन 15 प्रो के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है। इस फोन को बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। इसका नेचुरल टाइटेनियम कलर ऑप्शन डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। मशहूर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 Pro की कीमत पर छूट मिल रही है।

- Advertisement -

iPhone 15 Pro पर 38,150 रु तक छूट (iPhone 15 Pro)

आईफोन 15 प्रो का 128 जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस आईफोन पर 38,150 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। अगर आप लेटेस्ट मॉडल और अच्छी कंडीशन वाले फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 38,150 रुपये तक की छूट मिल सकती है। अगर आपको एक्सचेंज डिस्काउंट का पूरा लाभ मिलता है तो iPhone 15 Pro की कीमत सिर्फ 96,750 रुपये हो सकती है।

बैंक ऑफर, आसान किस्तों पर उपलब्ध (iPhone 15 Pro)

आप बैंक ऑफर की मदद से iPhone 15 Pro को डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आप एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 5% तक कैशबैक पा सकते हैं। iPhone 15 Pro खरीदने के लिए EMI ऑप्शन भी चुन सकते हैं। आईफोन 15 प्रो फ्लिपकार्ट पर 4,743 रु की शुरुआती ईएमआई के साथ उपलब्ध है। सभी बैंकों के पास कीमतों और वैधता महीनों के साथ अलग-अलग ईएमआई विकल्प हैं जिनमें से आप चुन सकते हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News