CLOSE

iPhone 14 and 15 Plus models आईफोन के 14 और 15 प्लस मॉडल्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, सिर्फ 8 जून तक वैलिड है ऑफर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : iPhone 14 and 15 Plus models अब आपका महंगा iPhone सस्ते दाम में खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि iPhone एक बार फिर सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। इस बार Flipkart पर पॉपुलर iPhone मॉडल 22 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध हैं। यहां हम आपको iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 15 और iPhone 15 Plus पर मिल रही डील्स के बारे में बता रहे हैं। Flipkart पर 8 जून तक चल रही ‘मोबाइल फोन एंड ऑफ सीजन सेल 2024’ में ये सभी मॉडल 18,000 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं। आइए जानते हैं सेल में कौन सा मॉडल कितना सस्ता मिल रहा है…

iPhone 14 और iPhone 14 Plus पर भी छूट (iPhone 14 and 15 Plus models)

79,990 रुपये में लॉन्च हुआ iPhone 14 Plus 128GB मॉडल फिलहाल Flipkart पर सिर्फ 61,999 रुपये में मिल रहा है। यानी फ्लैट 17,901 रुपये सस्ता। इसी तरह, 256GB और 512GB मॉडल भी 17,901 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 71,999 रुपये (256GB) और 91,999 रुपये (512GB) में उपलब्ध हैं।

बैंक ऑफर का लाभ उठाकर कम में ले सकते हैं (iPhone 14 and 15 Plus models)

आप बैंक ऑफर का लाभ उठाकर इनकी कीमत और भी कम कर सकते हैं। इसी तरह, iPhone 14 128GB (ब्लू) मॉडल जिसकी कीमत 69,900 रुपये है, फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 56,999 रुपये कम यानी 12,901 रुपये कम में उपलब्ध है। फोन का 256GB वेरिएंट 10,901 रुपये की छूट के साथ सिर्फ 68,999 रुपये में और 512GB वेरिएंट भी 10,901 रुपये की छूट के साथ सिर्फ 88,999 रुपये में उपलब्ध है।

- Advertisement -

iPhone 15 और iPhone 15 Plus पर भी छूट (iPhone 14 and 15 Plus models)

79,900 रुपये में लॉन्च हुआ iPhone 15 128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 70,999 रुपये में मिल रहा है, यानी फ्लैट 6,901 रुपये कम। फोन का 256GB वेरिएंट 8,901 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ सिर्फ 80,999 रुपये में और 512GB वेरिएंट भी 8,901 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ सिर्फ 1,00,999 रुपये में मिल रहा है।

सिर्फ 81,999 रु में मिल रहा iPhone 15 Plus (iPhone 14 and 15 Plus models)

इतना ही नहीं, iPhone 15 Plus भी सस्ता मिल रहा है। 89,900 रुपये वाला iPhone 15 Plus 128GB मॉडल फ्लिपकार्ट पर 7,901 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ सिर्फ 81,999 रुपये में मिल रहा है। इसके 256GB और 512GB मॉडल पर 6,901 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। आप बैंक ऑफर्स का लाभ उठाकर इनकी कीमत को और भी कम कर सकते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-