CLOSE

Ibrahim Ali Khan सरजमीन’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं पटौदी परिवार के छोटे नवाब, करण जौहर बोले, 40 साल पुराना है इस परिवार से रिश्ता

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Ibrahim Ali Khan enter the film industry with Sarzameen पटौदी परिवार के छोटे नवाब इब्राहिम अली खान जल्द ही इंडस्ट्री में ‘सरजमीन’ फिल्म से कदम रखने वाले हैं। फिल्म मेकर करण जौहर ने इस खबर पर मुहर लगा दी है।

हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम कंफर्म नहीं किया लेकिन ये जरूर बता दिया कि इब्राहिम का लॉन्च उनके बैनर तले ही होगा। करण ने इब्राहिम के डेब्यू को कंफर्म करते हुए एक पोस्ट लिखा, जहां उन्होंने खान परिवार के लिए अपने दिल में बसा प्यार दर्शाया। करण ने बताया कि सैफ के परिवार से उनका नाता 40 साल पुराना है। जब वो महज 12 साल के थे तब वो पहली बार एक्ट्रेस अमृता सिंह से मिले थे। अमृता सैफ की पहली पत्नी हैं और इब्राहिम की मां हैं।

करण-अमृता का बॉन्ड (Ibrahim Ali Khan)

इब्राहिम की कई डैशिंग फोटोज शेयर करते हुए करण ने लिखा- मैं अमृता या डिंगी (जो उन्हें प्यार करते हैं, इसी नाम से बुलाते हैं) से तब मिला था जब मैं 12 साल का था। उन्होंने धर्मा मूवीज के लिए दुनिया फिल्म में मेरे पिता के साथ काम किया था। मुझे उनका वो ग्रेस, एनर्जी और कैमरा के आगे अपनी भाषा पर वो कमांड आज भी याद है लेकिन, जो बात मुझे सबसे ज्यादा याद है, वो है हमारी पहली मुलाकात के बाद उनके और उनके हेयरस्टाइलिस्ट के साथ किया गया सबसे शानदार चाइनीज डिनर।

- Advertisement -

सैफ जैसे हैं इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan)

उसके बाद जब हम मिले, तो उन्होंने मेरे साथ बिल्कुल अपनों जैसा व्यवहार किया था और यही उनकी शख्सियत की पावर थी। जो उनके और उनके बच्चों के जरिए आज भी जिंदा है। इसके आगे करण ने सैफ के बारे में बात की और लिखा- सैफ के साथ, ये तब हुआ जब हम आनंद महेंद्रू के ऑफिस में पहली बार मिले थे। यंग, शांत, अट्रैक्टिव और सहज, बिल्कुल वैसा ही जैसा मैंने पहली बार इब्राहिम से मिलकर महसूस किया था और एक मजबूत दोस्ती, जो हमारी पीढ़ी से लेकर किस्मत से हमारे बच्चों तक जारी है।

अब और इंतजार नहीं (Ibrahim Ali Khan)

मैं इस परिवार को 40 सालों से जानता हूं। उनके साथ अलग-अलग लेवल पर काम किया है। अमृता के साथ ‘दुनिया’ और ‘शानदार’, ‘2 स्टेट्स’, सैफ के साथ ‘कल हो ना हो’ से लेकर ‘कुर्बान’ और बेशक, सारा के साथ ‘सिम्बा’ और उसके बाद और भी बहुत कुछ ( जो आने वाला है)। मैं इस परिवार को उनके दिल के लिए जानता हूं। फिल्में उनके खून, उनके DNA और उनके जुनून में हैं। हम टैलेंट की एक नई लहर के लिए रास्ता बनाते हैं, जिसे मैं दुनिया के सामने लाने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-