Khabarwala 24 News New Delhi : HONOR 300 and 300 Pro ऑनर ने अपने स्मार्टफोन के डिज़ाइन का खुलासा कर दिया है। आधिकारिक टीजर से फोन के 6.97 mm स्लीक डिजाइन का पता चला है।
फोन के डिज़ाइन के साथ-साथ आने वाले फोन के कलर, रैम और स्टोरेज वेरिएंट का भी खुलासा किया गया है। ब्रैंड ने चीन में फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा फोन के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की भी अफवाह है। यहां हम आपको HONOR 300 और HONOR 300 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध (HONOR 300 and 300 Pro)
HONOR 300 Pro कलर ऑप्शन के मामले में रॉक ब्लैक, टी ग्रीन और स्टारलाइट सैंड में आएगा। फोन 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोटो से फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का पता चला है, जिसमें पोर्ट्रेट कैमरा और कर्व्ड स्क्रीन शामिल है।
कलर और फ्लैट स्क्रीन (HONOR 300 and 300 Pro)
कलर ऑप्शन की बात करें तो HONOR 300 लुयान पर्पल, मोयान ब्लैक, चाका ग्रीन, कैंगशान ग्रे और यूलोंग स्नो कलर में उपलब्ध होगा। वहीं, यह 8GB+256GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB जैसे स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। फोटो से पता चला है कि फोन में फ्लैट स्क्रीन है।
स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन (HONOR 300 and 300 Pro)
पिछली अफवाहों के आधार पर, HONOR 300 सीरीज में 1.5K OLED डिस्प्ले होगा। HONOR 300 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है, जबकि पिछला मॉडल स्नैपड्रैगन 8S जनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस था।
सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग (HONOR 300 and 300 Pro)
बता दें कि HONOR 300 में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का प्रोसेसर मिलेगा। HONOR 300 सीरीज में 100W सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और वायरलेस सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं, 3C सर्टिफिकेशन से पहले ही फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का पता चल गया था।


