CLOSE

Apple iPhone 15 Pro Max मेलोनी ने जिस फोन से ली PM Modi के साथ सेल्फी, अभी मिल रहा बंपर डिस्काउंट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Apple iPhone 15 Pro Max प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 शिखर सम्मेलन से वापस आ गए हैं। वहां पर इटली की प्राइम मिनिस्टर Giorgia Meloni ने पीएम मोदी के साथ शानदार सेल्फी ली। इसके साथ 3 सेकंड का वीडियो भी अपने X (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है।

इस आईफोन में एपल के पिछले मॉडल्स की तुलना में ज्यादा बेहतर फीचर्स मिलते हैं। इसका डिस्प्ले साइज भी बड़ा है। आईफोन 15 प्रो मैक्स में आपको फोटो-वीडियोग्राफी के लिए प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का मिलता है, जोकि एपल के पिछले मॉडल से कई ज्यादा है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। ये मॉडल बाकी आईफोन की तुलना में थोड़ा महंगा है।

कीमत और डिस्काउंट (Apple iPhone 15 Pro Max)

इस फोन की कीमत एपल की वेबसाइट पर 1,59900 रुपये है लेकिन आप इस आईफोन मॉडल को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। अमेजन पर आईफोन 15 प्रो मैक्स आपको 7 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ केवल 1,48,900 रुपये में मिल रहा है। प्लेटफॉर्म पर आपको बैंक क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। सलेक्टेड बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आप 3 हजार रुपये तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।

- Advertisement -

संभावित एक्सचेंज वैल्यू (Apple iPhone 15 Pro Max)

अगर इसके एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो आप अपने पुराने आईफोन मॉडल को एक्सचेंज करके 44,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर पा सकते है। ध्यान रहे कि ये संभावित एक्सचेंज वैल्यू है। आपके पुराने आईफोन की बैटरी 80 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। फोन को किसी थर्ड पार्टी या लोकल शॉप पर खुलवाया नहीं गया हो। ओरिजनल डिस्प्ले, टच बिलकुल सही इसके अलावा फोन इंश्योरेंस के साथ होगा तो बेहतर एक्सचेंज वैल्यू मिलने के चांस होते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-