CLOSE

AC Best Temperature अगर आप 16 डिग्री पर चलाते हैं AC तो हो जाएं सावधान, जानिए कितना टेंप्रेचर है बेस्ट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: AC Best Temperature कई लोग गर्मी से तुरंत राहत पाने के लिए 16 डिग्री सेल्सियस पर एयर कंडीशनर चलाते हैं। क्या आपको पता है लंबे समय तक ऐसा करने से आपको नुकसान पहुंच सकता है। चलिए जानते हैं कि 16 डिग्री तापमान पर एसी को क्यों नहीं चलाना चाहिए, और एसी का बेस्ट टेंपरेचर क्या होता है।

एसी के साथ भी ऐसा ही है? (AC Best Temperature)

गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर ( AC) का इस्तेमाल करना आम है। लेकिन किसी भी चीज को जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर खतरा पैदा हो सकता है। एसी के साथ भी ऐसा ही है? एसी से ठंडक मिलती है, इसलिए गर्मी से निजात पाने के लिए लोग एसी चलाते हैं। कई लोग एसी को बेहद कम टेंपरेचर पर चलाते हैं। अगर आप 16 डिग्री सेल्सियस पर AC चलाते हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इससे आपकी हेल्थ पर गलत असर पड़ सकता है।

जिम्मेदारी के साथ करें एसी का इस्तेमाल (AC Best Temperature)

एसी का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। 16 डिग्री जैसे बेहद कम टेंपरेचर पर एसी चलाकर आपको ठंडक तो मिल सकती है, लेकिन सेहत पर बुरा असर भी होगा। इसलिए हर किसी को एयर कंडीशनर के बेस्ट टेंपरेचर के बारे में जरूर पता होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि सही टेंपरेचर पर ठंडक के साथ हेल्थ अच्छी रहती है, और बिजली भी बचती है।

- Advertisement -

कई लोग ज्यादा कूलिंग पाने के लिए AC को 16 डिग्री कम तापमान पर चला देते हैं। यह आपकी सेहत के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है। अगर खुद को और फैमिली की हेल्थ को सही रखना है तो 16 डिग्री टेंपरेचर पर एसी चलाने की आदत छोड़ देना बेहतर है।

AC 16 डिग्री पर चलाने के नुकसान (AC Best Temperature)

16 डिग्री टेंपरेचर पर एसी चलाने से कई नुकसान हो सकते हैं। एसी का कम तापमानसर्दी-जुकाम और एलर्जी, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द, ड्राई स्किन, जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं का दावत देता है। इसके अलावा कम टेंपरेचर होने से हवा से नमी खत्म हो जाती है, और हवा में ड्राईनेस आ जाती है। लंबे समय तक एसी के 16 डिग्री टेंपरेचर पर रहने से हेल्थ को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है।

AC के लिए क्या है बेस्ट टेंपरेचर (AC Best Temperature)

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशियंसी (BEE) के अनुसार, एयर कंडीशनर को 24 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर चलाना चाहिए। यह तापमान आप तक सही कूलिंग पहुंचाता है, और आपकी सेहत के लिए भी सुरक्षित है। इसलिए 16 डिग्री के बजाय 24 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर चलाना सही रहेगा। BEE ने एसी के लिए डिफॉल्ट टेंपरेचर 24 डिग्री तय कर रखा है।

- Advertisement -

कम होगा बिजली का बिल (AC Best Temperature)

24 डिग्री सेल्सियस से ना केवल घर में ठंडक बनी रहती है, बल्कि बिजली का बिल भी कम होता है। स्टडी के अनुसार,एसी का तापमान हर एक डिग्री बढ़ाने पर 6 फीसदी तक बिजली बचाई जा सकती है। अगर आप 16 डिग्री की बजाय 24 डिग्री पर एयर कंडीशनर चलाएंगे तो 48 फीसदी तक बिजली की बचत हो सकती है। इसका सीधा मतलब यही है कि ज्यादा टेंपरेचर पर चलाने से बिजली का बिल कम हो जाएगा।

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-